ऐसा अनोखा जश्न बेटी के पहले पीरियड्स पर पिता ने दी शानदार पार्टी HAPPY PERIODS RAGINI
HAPPY PERIODS RAGINI :- उधम सिंह नगर में एक ऐसा अनोखा जश्न किया गया है जोकि एक चर्चा का विषय बना हुआ है। जश्न भी ऐसा की एक पिता ने केक नाकि जन्म दिन के उपलक्ष्य पर काटा बल्कि अपनी बेटी के पहली बार मासिक धर्म यानी पीरियड्स होने पर जश्न मनाया जोकि आज के दौर में ये खबर जम कर वायरल हो रही है। हालांकि साऊथ में इसका चलन पहले से ही प्रचालित है लेकिन उत्तर भारत में ये पहली बार ऐसा हुआ है। इस कार्य करने के बाद केक काटने वाले जितेंद्र भट्ट की चारो और प्रशंसा हो रही है।
आपको बता दें कि मासिक धर्म यानी पीरियड्स को लेकर हमारे देश में आज भी अनेको भ्रान्तियां फैली हुई है लेकिन उधम सिंह नगर के काशीपुर कचेरी रोड गिरिताल के रहने वाले एक म्यूजिक टीचर ने इस फैली भ्रान्तियों को ख़त्म करने के लिए ऐसा कदम उठाया है जोकि एक चर्चा बन गया। भले ही आज भी लोग पीरियड्स की खुलकर बात नहीं करते। अभी भी देश में पीरियड्स के बार में ज्यादा कुछ नहीं जानते। लेकिन कुछ ऐसा भी है जो काशीपुर कचेरी रोड गिरिताल के रहने वाले जितेंद्र भट्ट ने अपनी बच्ची के पहले पीरियड्स पर जोर दार जश्न मनाया है जहाँ केक काट कर सेलिब्रेशन किया है। जोकि पुराने समय में मासिक धर्म को लेकर बिलकुल भी बात नहीं होती थी। लड़कियों को पीरियड्स के समय कई सारी बंदिशे लगा दी जाती थी। लेकिन अब समय काफी बदल गया है।21 वीं सदी में पहले के मुकाबले लोग इस विषय पर खुलकर बात करने लगे हैं। उत्तराखंड के काशीपुर से एक नई पहल शुरू हुई है।
बच्ची के पिता जिदेन्द्र भट्ट का बताया कि ज़ब वह छोटे होते थे तब उन्हें इस बात को कि ज्यादा जानकारी नहीं थी ज़ब उन्हें इसकी जानकारी हुई तब वह देखते थे कि ज़ब बच्ची या महिला पीरियड्स होती थी तब उन्हें बड़ी हीन भावना से देखा जाता था और यदि इस वक्त कोई लेडी किसी भी सामान को छू देती थी तब उसे अशुद्ध मानते थे लेकिन इन सब फैली भ्रान्तियों को दूर करने के लिए ज़ब उनकी बेटी को पहली बार पीरियड्स आये तब उन्होंने इसे जश्न के रूप में मनाया क्यों कि ये कोई अशुद्ध या छुआछूत की बीमारी नहीं है बल्कि ख़ुशी का दिन है।

स्थानीय निवासी प्रज्ञा भटनागर का कहना है जो उनके गुरु जी ने किया वह बहुत ही ख़ुशी महसूस कर रही हैं अपने आप को प्राउड फील कर रही हैं क्यों की ज़ब कोई भी महिला या लड़की पीरियड्स थी तब उन्हें हीन भावना से देखा जाता था लेकिन इनकी ये पहल रंग लाएगी और इस फैली भ्रान्ति से छुटकारा मिलेगा।
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ नवप्रीत कौर का कहना है की जो ये कार्य किया गया है बहुत अच्छी पहल है क्यों की जिस तरह से लोग इसे एक छुआछूत मानते हैं वह एक दम गलत है ज़ब कोई भी महिला या लड़की पीरियड्स होती है तब उसके अंदर कोई गंदगी नहीं निकलती बल्कि यूट्रस की अंदर की लेयर सेट होती है जिसके कारण ब्लडिंग होती है। जैसे मनुष्य पेशाब करता है या टॉयलेट जाते हैं जोकि एक आम प्रक्रिया है। ये कोई बीमारी नहीं है छुआछूत नहीं है इस बीच में हर रोज नहाये, हर रोज पूजा करें हर रोज मंदिर जाये।