Uttar Pradesh Thakurdwara : फिर बोतल से बाहर निकला जे सी बी का जिन्न, नगर पालिका प्रशासन को घेरा सवालों के घेरे में 

Advertisements

Uttar Pradesh Thakurdwara : फिर बोतल से बाहर निकला जे सी बी का जिन्न, नगर पालिका प्रशासन को घेरा सवालों के घेरे में

Uttar Pradesh Thakurdwara : भाजपा की बैठक में फिर से गुंजा नगर पालिका की जे सी बी का निजी भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास का मुद्दा,बैठक में कहा गया पालिका की जे सी बी का किराए पर भेजने का कोई मतलब नहीं है।

 

शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक नगर के श्री राम गायत्री मन्दिर पर आयोजित की गई। बैठक में बीती दस अगस्त को नगर के कमालपुरी चौराहा स्थित करोड़ो रूपये की निजी भूमि पर अवैध कब्जे के लिए भेजी गई नगर पालिका की जे सी बी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उक्त भूमि पर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा जे सी बी ले जाकर भूमि पर चूने से लाइन खीचीं जा रही थी।

Advertisements

 

वक्ताओं ने बताया कि नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी ने उस समय फोन पर स्वीकार किया था कि वह कार्य देखने एक लिपिक के साथ मौके पर गए थे। उन्होंने नगर पालिका की जे सी बी को किराए पर देने की बात भी स्वीकार की थी। भाजपा नेताओं का कहना था कि आज तक ऐसा संज्ञान में नही आया है कि पालिका की जे सी बी किराए पर दी गई हो उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में अधिशासी अधिकारी की भूमिका संदिग्ध है और इस मामले को नगर विकास मंत्री के संज्ञान में भी डाल दिया गया है। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अध्यक्ष के साथ मिलकर नगर पालिका को आर्थिक छति पंहुचा रहे हैं। वक्ताओं का कहना है कि अधिशाषी अधिकारी ने अपने स्पष्टीकरण में मात्र जे सी बी का ज़िक्र किया है वह गलत है जबकि अनेक लोग इस मामले में गवाही देने के लिए तैयार हैं

 

कि उन्होंने पालिका कर्मियों को उक्त विवादित भूमि पर अतिक्रमण करते हुए देखा है। एक घण्टे में सात लीटर डीज़ल खर्च करने वाली जे सी बी को महज दो हज़ार रुपये में किराए पर देना हास्यास्पद लगता है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि जे सी बी से नालो की सफ़ाई का काम लिया जाता है उसका किराए से कोई मतलब नही है। बताते चलें कि दस अगस्त को जब जे सी बी और नगर पालिका कर्मी उक्त विवादित भूमि पर अवैध कब्जा करने के लिए गए थे

 

तब उक्त भूमि पर न्यायालय द्वारा यथा स्थिति के आदेश लागू थे और इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पँहुच कर हंगामा करते हुए अवैध कब्जे के आरोप लगाए थे तब मौके पर पँहुची कोतवाली पुलिस ने जे सी बी को अपने कब्जे में ले लिया था। बाद में उस जे सी बी को किराए पर देने की बात नगर पालिका द्वारा कही गई थी। बैठक में पवन कुमार पुष्पद, मनोज कुमार चौहान, शिवेंद्र गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, सागर कुमार, अमित कुमार पाल आदि मौजूद रहे।

 

 

.

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *