संयुक्त किसान मोर्चा ने कार्यक्रम का आयोजन कर शहीद किसान शुभकरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

Advertisements

संयुक्त किसान मोर्चा ने कार्यक्रम का आयोजन कर शहीद किसान शुभकरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : शनिवार को अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड धर्मपाल सिंह तथा संयुक्त किसान मोर्चा कमेटी ठाकुरद्वारा अध्यक्ष सरदार जसवंत सिंह के नेतृत्व में पंजाब प्रांत के युवा शहीद किसान शुभकरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु ग्राम रमनावाला स्थित गुरुद्वारा में इकट्ठा हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार गुरमीत सिंह उप्पल ने की।

Advertisements

 

 

 

 

शहीद किसान की याद में 2 मिनट का मौन रखकर किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लने लेने का संकल्प लिया और शहीद शुभ करण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने विचार रखते हुए कहा कि आज भी किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए शुभकरण जैसे युवाओं की बहुत आवश्यकता है और शुभकरण के जीवन तथा संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा की 22 वर्ष का शुभकरण दिल्ली की सीमाओं पर 13 महीने चले आंदोलन में शामिल हुआ था जो एक निडर और जुझारू युवा था। 13 फरवरी को किसानों के जत्थे के साथ खनोरी सीमा पर आगे बढ़ रहा था जहां पर हरियाणा पुलिस ने सीधे गोली चलाकर शुभकरण सिंह को मौत के घाट उतार दिया।

 

 

 

शुभकरण सिंह की याद में पंजाब तथा हरियाणा में अस्थि यात्रा निकाली जा रही है उसी के तत्वाधान में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अभाकिमस के किसान नेता प्रीतम सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की केंद्र तथा राज्य सरकारें किसान आंदोलनों पर दमनकारी नीतियां अपना रही है और किसानों मजदूरों की बुलंद आवाज को दमन करके दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान मजदूर के आंदोलनों पर दमन का प्रयोग ना करें अन्यथा इसके परिणाम गम्भीर होंगे। लखीमपुर खीरी की 26 जनवरी 2021 की घटना, दिल्ली की घटना तथा 13 फरवरी 2024 को खनोरी सीमा पर हुई घटना से किसानों मजदूरों में बहुत आक्रोश है।

 

 

 

 

और तत्काल संयुक्त किसान मोर्चा की मांगों को पूरा किया जाए। इस दौरान मांग की गई कि शहीद शुभ करण सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाए। शहीद शुभकरण सिंह के परिवार को एक करोड़ मुआवजा दिया जाए। किसान मजदूर आंदोलन पर दमनकारी नीतियों पर रोक लगाई जाए।

 

 

 

 

इस दौरान सरदार बलजिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, गुरु सेवक सिंह, पलविंदर सिंह गगनदीप सिंह, रवि चौहान, कामरेड वीर सिंह, लियाकत हुसैन, मोहम्मद आजम, उमर शेर जिला महासचिव कैलाश सिंह, हर मनजोत सिंह, खुशीराम सिंह, अर्जुन सिंह, नरेश सिंह, आदि मौजूद रहे

 

 

 

 

Advertisements

Leave a Comment