डीएफओ साहब वन कर्मचारियों की कीजिए सुरक्षा व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर हो रही है फील्डिंग
अज़हर मलिक
Forest Department : वन प्रभाग तराई पश्चिमी की अवैध खनन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही वन कर्मचारी पर अब जान का खतरा भी मंडारने लगा है उनकी जान को खतरा है
खनन माफियाओं द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर वन कर्मचारियों की गाड़ियों की फील्डिंग की जा रही है। और पाल-पाल की अपडेट ग्रुप में शेयर कर उनकी सुरक्षा भांग की जा रही है और जनपद उधम सिंह नगर और नैनीताल में तो वन विभाग कर्मचारी पर कई जानलेवा हमले भी हो चुके हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी उन पर कोई ठोस एक्शन लेते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो ने एक बार फिर वन विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग और मंत्री के सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल ऑडियो में आप आसानी से सुन सकते हो कि किस तरीके से विभाग के कर्मचारियों की लोकेशन बताई जा रही है।
और ऑडियो में किसी मंत्री की गाड़ी का भी जिक्र किया जा रहा है। हालांकि हम ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं ऑडियो कब की है लेकिन जानकारी के अनुसार किसी आलिम राणा के नाम के व्यक्ति की ऑडियो बताई जा रही है। जो काफी लंबे समय से वन विभाग , राजस्व विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारियों की फील्डिंग कर उनकी प्राइवेसी भंग करता है। ऐसे में आप अनुमान लगाइए कि कर्मचारी कितने सुरक्षित हैं इन माफियाओं के आगे।