देवर व नन्दोई पर विवाहिता ने लगाया बलात्कार का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

Advertisements

देवर व नन्दोई पर विवाहिता ने लगाया बलात्कार का आरोप, पुलिस को दी तहरीर,

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : विवाहिता ने लगाया देवर व नन्दोई पर बलात्कार करने तथा उसका वीडियो बनाने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर में विवाहिता का कहना है कि उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं।

Advertisements

 

थाना डिलारी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती की शादी थाना मंझोला क्षेत्र के ग्राम मंगूपुरा निवासी युवक के साथ नवम्बर 2021 में हुई थी। विवाहिता का कहना है कि उसकी शादी में उंसके मायके वालों ने लगभग 15 लाख रुपये खर्च किये थे। आरोप है कि 15 दिनों तक ठीक रहने के बाद उसका पति रात रात भर घर से बाहर रहने लगा बाद में पता चला कि उसके कई अन्य महिलाओं व लड़कियों से सम्बंध हैं।

 

 

 

इस बात की शिकायत उसने जब अपने सास ससुर से की तो उन्होंने उसे ही डाँट कर खामोश कर दिया। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति रोज़ उसे नशे की दवाई देने लगा जिससे वह बेसुध पड़ी रहती थी। ये बाते उसने अपने मायके वालों से बताई तो पंचायत हुई और पंचायत में दोबारा ऐसा न करने की बात कहकर मामला खत्म कर दिया गया। विवाहिता का ये भी आरोप है कि एक दिन जब वह अपने कमरे में अकेली थी तब उसके देवर ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई जिसे पीकर वह बेहोश हो गई तब उसके देवर ने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी विडियो बना ली।

 

 

 

बाद में इसी विडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह बार बार उसके साथ बलात्कार करता रहा।इन बातों की शिकायत जब उसने अपने ससुराल वालों से की तो उन्होंने उसे जान से मारने की नीयत से उसपर पेट्रोल छिड़क दिया और धमकाया कि इस बात का कंही जिक्र किया तो जान से मार देंगे। इन बातों को उसने अपने मायके वालों से बताया तो वह उसे अपने साथ मायके में ले आये। बाद में मेरे मायके वालों ने मेरी ससुराल वालों को बुलाया तो उन्होंने माफी मांगी और उसे ससुराल वापस ले आये। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज़ नही आये और उनके अत्याचार और ज़्यादा बढ़ गए। आरोप ये भी है ।

 

 

 

कि लगभग 8 माह पहले उसके ससुराल वाले एक शादी में गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी इस दौरान उसका नन्दोई घर पर आया और उसने भी उसके साथ बलात्कार किया।इस बात का उसने विरोध किया तो उसके ससुराल वालों ने उसे अलग किराए के मकान में रख दिया जंहा उसका पति उसे नशे की दवाइयां देता रहा, वह डेढ़ महीने की गर्भवती हुई तो उसके पति ने गर्भपात की दवाई दे दी जिससे उसकी हालत खराब हो गई बाद में उसे पाकबड़ा के एक निजी अस्पताल में ले जाकर उसके बच्चे को हराम का बच्चा बताते हुए उसका गर्भपात करा दिया।

 

 

 

बाद में किसी तरह उंसके मायके वाले उसे वँहा से ले आये और ठाकुरद्वारा में उसका इलाज कराया। पीड़िता ने थाना डिलारी पुलिस को उक्त तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए कहा है कि अब उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं है।

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *