अनेक मांगो को लेकर किसान मजदूर सभा व अभाकिमस ने किया प्रदर्शन

Advertisements

अनेक मांगो को लेकर किसान मजदूर सभा व अभाकिमस ने किया प्रदर्शन,

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : शनिवार को अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा तथा अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ता किसानों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस दमन रोकने के संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए पुराने बस स्टैंड पर स्थित प्रतीक्षालय में एकत्र हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोपाल सिंह तथा संचालन कामरेड हर स्वरूप सिंह ने किया। इस दौरान कामरेड धर्मपाल सिंह जाबिर हुसैन साकिर हुसैन करन सिंह तथा किसान नेता प्रीतम सिंह आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से पंजाब सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसानों की जायज मांगों के लिए चल रहे संघर्ष के खिलाफ पुलिस के जरिए दमनकारी अभियान चला रही है। यद्यपि देश के संविधान के अनुसार देश के नागरिकों को अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष करने का मौलिक व लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त है। लेकिन पिछले दिनों संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चंडीगढ़ में 5 मार्च से किए जाने वाले सात दिवसीय धरने को तार लगाकर कर पूरे प्रदेश को खुली जेल में तब्दील कर दिया गया। 19 मार्च को केंद्र सरकार के मंत्रियों से बातचीत कर लौट रहे किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। शंभू और खनौरी में बुलडोजर चलाकर किसानों के धरना स्थलों को जबरन उठा दिया गया। ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित किसानों के उपकरण तोड़ दिए गए। बड़े पैमाने पर सामान चोरी होने की खबरें आ रही हैं। राज्य में पुलिस राज स्थापित कर जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ के खिलाफ पुलिस की बर्बरता और सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद लोगों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त करना इसके ज्वलंत उदाहरण हैं।
ऐसी परिस्थितियों में संयुक्त किसान मोर्चा एवं विभिन्न न्यायप्रिय जन संगठन आपसे मांग करते हैं कि पुलिस द्वारा किया जा रहा अंधाधुंध बल प्रयोग बंद किया जाए तथा जनता के संघर्ष के लोकतांत्रिक अधिकार को बहाल किया जाए।
गिरफ्तार या जेल में बंद सभी किसानों को बिना शर्त रिहा
किया जाए किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित सभी
उपकरण वापस किये जाए।क्षतिग्रस्त या चोरी हुए सामान की भरपाई पंजाब सरकार द्वारा की जानी चाहिए , हमें उम्मीद है कि आप हमारी मांगें पूरी करवाने के लिए निर्देश देंगे।
उक्त मांगो का ज्ञापन नायब तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया। इस दौरान अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष कामरेड वीर सिंह, भारत सिंह, दयाराम साहनी, नरेश सिंह, जगदीश सिंह, डॉक्टर सईद सिद्दीकी, महिपाल सिंह, रमेश सिंह, बलराम सिंह, सतपाल सिंह यादव, आदि मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *