हल्द्वानी नगर में जनता की समस्याओं के समाधान हेतु लगातार आयोजित हो रहे जन सुविधा शिविर। विभागीय सेवाएँ अब नागरिकों के दरवाज़े तक विवाह पंजीकरण को लेकर भी प्रशासन ने दिखाई गंभीरता

Advertisements

हल्द्वानी नगर में जनता की समस्याओं के समाधान हेतु लगातार आयोजित हो रहे जन सुविधा शिविर। विभागीय सेवाएँ अब नागरिकों के दरवाज़े तक विवाह पंजीकरण को लेकर भी प्रशासन ने दिखाई गंभीरता

                   सलीम अहमद साहिल

हल्द्वानी नगर निगम अंतर्गत जनता की दैनिक समस्याओं के त्वरित समाधान और विभागीय सेवाओं को नागरिकों के निकट लाने के उद्देश्य से जन सुविधा शिविरों की श्रृंखला लगातार जारी है। जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह के निर्देशन में सोमवार 18 अगस्त 2025 को वार्ड संख्या 55 एवं 56 में शिविरों का सफल आयोजन हुआ।

Advertisements

 

 

 

 

वार्ड 56 में ए-1 गार्डन जीतपुर नेगी, रामपुर रोड और वार्ड 55 में जनमिलन केंद्र पर आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएँ सीधे विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखीं।

 

नागरिकों की शिकायतें, मौके पर समाधान

 

शिविर में आए विभागीय अधिकारियों ने न केवल समस्याएँ सुनीं बल्कि मौके पर ही उनका पंजीकरण और निस्तारण भी किया।

 

आधार सेवा केंद्र: कुल 20 आधार कार्ड बनाए और संशोधित किए गए।

 

विद्युत विभाग: नए मीटर, विद्युत कनेक्शन ट्रांसफर और तारों के लटकने संबंधी 3 शिकायतें दर्ज हुईं, जिन पर कार्यवाही की गई।

 

पूर्ति विभाग: कुल 9 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें राशन कार्ड में पता परिवर्तन, नाम जोड़ना, ऑनलाइन प्रक्रिया और दिव्यांग नागरिक के राशन कार्ड बनाने से संबंधित प्रकरण शामिल रहे।

 

 

 

 

नगर निगम: नागरिकों ने मुख्यतः स्ट्रीट लाइट की स्थापना और मरम्मत की समस्याएँ उठाईं, जिन पर निरीक्षण कर कार्यवाही की जा रही है।

 

 

इसके अलावा, यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत विवाह पंजीकरण हेतु भी नागरिकों से आवेदन प्राप्त हुए।

 

विवाह पंजीकरण को लेकर प्रशासन की विशेष पहल

 

जिला प्रशासन ने शिविर में विवाह पंजीकरण के महत्व पर विशेष जोर दिया। प्रशासन का कहना है कि विवाह प्रमाणपत्र केवल कानूनी दस्तावेज ही नहीं बल्कि नागरिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अत्यंत उपयोगी है।

पासपोर्ट बनाने, बैंक खाता खोलने, बीमा पॉलिसी, संपत्ति के लेन-देन, शिक्षा संबंधी लाभ, सरकारी योजनाओं तक पहुँच और चिकित्सा उपचार जैसे मामलों में यह अनिवार्य दस्तावेज साबित होता है।

 

विशेष रूप से महिलाओं के लिए विवाह पंजीकरण अहम है, क्योंकि शादी के बाद उपनाम परिवर्तन की स्थिति में यही प्रमाणपत्र आधिकारिक आधार प्रदान करता है।

 

पहले जहां विवाह पंजीकरण के लिए नागरिकों को तहसील स्थित उप-निबंधक कार्यालय तक जाना पड़ता था वहीं अब जिला प्रशासन द्वारा यह सुविधा सीधे वार्डों और ग्राम पंचायतों में स्थापित जन सेवा केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है।

 

पार्षदों और अधिकारियों की उपस्थिति

 

शिविर में वार्ड 55 के पार्षद अमित बिष्ट, वार्ड 56 की पार्षद भागीरथी देवी तथा सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। नागरिकों ने इन शिविरों को अत्यंत उपयोगी बताते हुए जिला प्रशासन एवं नगर निगम के प्रयासों की सराहना की।

 

अगला शिविर आज, 19 अगस्त को

 

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि अगला शिविर मंगलवार, 19 अगस्त को वार्ड 54 स्थित सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण और वार्ड 53 स्थित कान्ता बैंक्वेट हॉल में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

 

जिला प्रशासन का नागरिकों से आह्वान

 

प्रशासन ने अपील की है कि अधिक से अधिक नागरिक इन शिविरों में पहुँचकर न केवल अपनी समस्याओं का समाधान कराएँ बल्कि विवाह पंजीकरण जैसी अनिवार्य प्रक्रिया को भी पूर्ण कर समाज और परिवार के लिए एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करें।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *