काशीपुर में डीएम का दौरा: शांति बनाए रखने और अवैध काम रोकने की अपील

Advertisements

काशीपुर में डीएम का दौरा: शांति बनाए रखने और अवैध काम रोकने की अपील

 

काशीपुर में हाल ही में हुई हिंसा के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने खुद अलीखां मोहल्ला पहुंचकर पूरे इलाके का मुआयना किया और अधिकारियों से हालात की पूरी जानकारी ली। डीएम ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और साफ किया कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने हिंसा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया और यह भी स्पष्ट किया कि अवैध अतिक्रमण, बिजली चोरी और राशन कार्ड में गड़बड़ी करने वालों पर भी प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisements

 

हिंसा के बाद प्रशासन ने मोहल्ले में दबिश देकर अवैध निर्माण हटाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं, बिजली विभाग और खाद्य विभाग भी अपने स्तर पर जांच में जुट गए हैं। प्रशासन का संदेश साफ है कि काशीपुर को नफरत और अवैध कामों से बचाने के लिए कानून का डंडा लगातार चलेगा।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *