पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का खेल, UT न्यूज़ के हिमांशु ठाकुर पर FIR दर्ज, बैंक मैनेजर से मांगे 50 हजार

Advertisements

पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का खेल, UT न्यूज़ के हिमांशु ठाकुर पर FIR दर्ज, बैंक मैनेजर से मांगे 50 हजार

अज़हर मलिक

काशीपुर (उधम सिंह नगर): उत्तराखंड के काशीपुर में पत्रकारिता की साख को बट्टा लगाने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। कुंडा थाना क्षेत्र में खुद को पत्रकार बताने वाले एक ‘फेसबुकिया नटवरलाल’ हिमांशु ठाकुर और उसके साथी उमेश कुमार के खिलाफ पुलिस ने रंगदारी और षड्यंत्र रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ‘UT न्यूज़ नेटवर्क’ नाम का पेज चलाने वाले हिमांशु ठाकुर ने एक महिला बैंक मैनेजर को बदनाम करने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम की मांग की।

Advertisements

पूरा मामला कुंडा स्थित SBI बैंक की शाखा प्रबंधक से जुड़ा है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, हिमांशु ठाकुर ने अपने कुछ सफेदपोश आकाओं के इशारे पर बैंक मैनेजर की एक खबर बिना किसी तथ्य और पुष्टि के प्रकाशित कर दी। इस तथाकथित पत्रकार ने पत्रकारिता के मूल्यों को ताक पर रखते हुए न केवल महिला अधिकारी की कॉल रिकॉर्डिंग चोरी-छिपे की, बल्कि उसे सार्वजनिक कर उनकी निजता (Privacy) का भी उल्लंघन किया। हैरानी की बात यह है कि जब मामले से जुड़े दूसरे पक्ष उमेश कुमार ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित में माफीनामा दे दिया, उसके बावजूद हिमांशु ठाकुर ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर सौदेबाजी शुरू कर दी।

दर्ज FIR के मुताबिक, हिमांशु ठाकुर ने फोन कॉल पर ही अपनी असली फितरत दिखाते हुए बैंक मैनेजर से वीडियो हटाने के एवज में 50,000 रुपये की रंगदारी मांगी। तहरीर में साफ कहा गया है कि आरोपी ने साजिश के तहत अधिकारी को बदनाम किया और फिर उसे पैसे कमाने का जरिया बना लिया। बिना किसी साक्ष्य के ‘पीत पत्रकारिता’ करने वाले इस शख्स की करतूतों ने असली और ईमानदार पत्रकारों के बीच भी भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। फिलहाल, कुंडा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के साथ-साथ इस पूरे ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट की जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *