रामनगर पुलिस का नशे के सौदागर पर कानूनी शिकंजा, रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई कुख्यात तस्कर दबोचा।
सलीम अहमद साहिल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग फ्री उत्तराखंड के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए के चल रही मुहिम को रामनगर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता के साथ मजबूती दी है। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए रामनगर पुलिस लगातार तस्करों की कमर तोड़ने में जुटी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री मंजूनाथ टी.सी. के स्पष्ट और कड़े निर्देशों के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के सटीक मार्गदर्शन तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 फरवरी 2026 को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
रामनगर पुलिस ने धौबी घाट क्षेत्र से अभियुक्त दीपक कश्यप पुत्र काली पुत्र स्व. रामचंद्र कश्यप निवासी नई बस्ती गुलरघट्टी, कोतवाली रामनगर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 25.43 ग्राम स्मैक और 64.47 ग्राम चरस बरामद की गई।
गौरतलब है कि अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं
FIR नं. 644/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
FIR नं. 691/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
FIR नं. 461/23 धारा 8/20
दीपक कश्यप को एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर जेल की काल कोठरी मे डाल दिया है।
स्पष्ट है कि दीपक कश्यप नशे के कारोबार के जरिये रामनगर की युवा पीढ़ी को अंधेरे में धकेल कर अवैध कमाई का सपना देख रहा था। लेकिन उसे यह अंदाजा नहीं था कि उत्तराखंड पुलिस की सतर्क निगाहें हर उस हाथ को पकड़ने के लिए तैयार हैं जो देवभूमि की युवा शक्ति को जहर बेचने की कोशिश करेगा। जुर्म के रास्ते चाहे कितने भी आसान और मखमली क्यों न दिखें, उनका अंजाम हमेशा जेल की सलाखों के पीछे ही होता है।
रामनगर पुलिस की यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग फ्री देवभूमि” के संकल्प को विफल करने की कोशिश करने वालों के लिए अब उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है। नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी दृढ़ता और तीव्रता से जारी रहेगा।
इस सफल कार्रवाई में पुलिस टीम के निम्न अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे:
उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार
कांस्टेबल संजय सिंह
कांस्टेबल संजय कुमार
कांस्टेबल महबूब आलम