काशीपुर में ‘पैराडाइज स्पा’ पर सुलगते सवाल: नियमों को ठेंगा दिखा रहा संचालक शाहरुख, सूत्रों का सनसनीखेज दावा- स्पा की आड़ में सज रही हुस्न की मंडी

काशीपुर में 'पैराडाइज स्पा' पर सुलगते सवाल: नियमों को ठेंगा दिखा रहा संचालक शाहरुख, सूत्रों का सनसनीखेज दावा- स्पा की आड़ में सज रही हुस्न की मंडी
Advertisements

काशीपुर में ‘पैराडाइज स्पा’ पर सुलगते सवाल: नियमों को ठेंगा दिखा रहा संचालक शाहरुख, सूत्रों का सनसनीखेज दावा- स्पा की आड़ में सज रही हुस्न की मंडी

अज़हर मलिक

काशीपुर में अवैध गतिविधियों और नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे स्पा सेंटरों के खिलाफ उठती आवाजों के बीच अब ‘पैराडाइज स्पा सेंटर’ भी गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। शाहरुख नाम के व्यक्ति द्वारा संचालित इस स्पा सेंटर पर हालांकि अभी तक पुलिस प्रशासन का कोई डंडा नहीं चला है और न ही यहाँ कोई छापेमारी हुई है, लेकिन बिना किसी डर के चल रहे इस सेंटर में मानकों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिना उचित पंजीकरण, जरूरी लाइसेंस और बिना किसी वैध कानूनी प्रक्रिया के संचालित हो रहे इस सेंटर को लेकर अंदरखाने से बेहद चौंकाने वाली और घिनौनी जानकारियां सामने आ रही हैं। हमारे विश्वस्त सूत्रों ने एक बड़ा और सनसनीखेज दावा किया है कि इस स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार का गंदा धंधा पैर पसार चुका है,

 

 

Advertisements

जहाँ रातों को रंगीन करने के लिए लड़कियों की मजबूरियों का सौदा किया जाता है और बंद दरवाजों के पीछे हुस्न की बोलियां लगाकर उन्हें नीलाम किया जाता है। नियमों को अपनी जेब में रखकर बेखौफ चलाए जा रहे इस काले साम्राज्य पर अब तक स्थानीय पुलिस और प्रशासन की नजर न पड़ना कई बड़े सवाल खड़े करता है कि आखिर इस संचालक को किसका संरक्षण प्राप्त है। अब देखना यह होगा कि क्या एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और काशीपुर पुलिस इस स्पा सेंटर के बंद कमरों में छिपे काले सच को उजागर करने के लिए कोई सख्त कदम उठाती है, या फिर इस कथित ‘पैराडाइज’ के रसूख के आगे जिम्मेदार अधिकारी आँखें मूंदे बैठे रहेंगे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *