Kashipur news : सीओ वंदना वर्मा ने फिर बढ़ाया महिलाओं के साथ उत्तराखंड पुलिस का गौरव
अज़हर मलिक
Kashipur : गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर ना जाने आज देश के अंदर कितने लोग अपनी बहादुरी अपने कार्यों की वजह से सम्मानित हुए होंगे और उन सम्मानित लोगों में महिलाओं की भी गिनती हैं आज के युग में महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।
प्रशासनिक क्षेत्र कार्यपालिका हो या फिर न्यायपालिका, राजनीति से लेकर खेल के मैदान में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा व योग्यता का परिचय दिया है। गणतंत्र दिवस दिवस के अवसर पर आज फिर एक महिला ने सम्मानित होकर महिलाओं के गौरव के साथ-साथ पुलिस विभाग का भी गौरव बढ़ाया हम बात कर रहे हैं। काशीपुर सीओ वंदना वर्मा की जिन्हें आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। देहरादून में पुलिस हेड क्वार्टर में डीजीपी उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने उन्हें पुलिस की विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए, प्रतिष्ठित सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया। सीओ वंदना वर्मा को लेडीस सिंघम भी कहा जाता है। जो हमेशा गलत के खिलाफ ही रही है। CO वंदना वर्मा ने अपनी सूझबूझ और समझ से क्राइम की ऐसी गुत्थीया सुलझाई है।
जिन्हें सुलझाना शायद ही असंभव था। फिलहाल वंदना वर्मा ने काशीपुर सीओ का चार्ज संभाल रखा है। और काशीपुर सीओ के निर्देशों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त हैं नशे के कारोबार करने वाले लोगों ने या तो अपने काले कारोबार को बंद कर दिया या फिर क्षेत्र ही छोड़कर चले गए इससे पहले बाजपुर क्षेत्र में सीओ का प्रभार संभाल कर क्राइम ग्राफ में काफी गिरावट ले आई थी। उनकी बहादुरी और कार्य को देख कर आज पुलिस के आला अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। वंदना वर्मा की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं अधीनस्थों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।