दुष्कर्म पीड़िता की हालत स्थिर
रिपोर्ट ललित बिष्ट
अल्मोड़ा – अल्मोड़ा के द्वाराहाट में अनुसूचित जाति की लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है।
अभी पीड़िता की हालत स्थिर बताई गई है। पीड़िता किसी भी प्रकार के खतरे से बाहर बताई जा रही है।
अभी पीड़िता मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस नहीं कर पा रही है।
पुलिस द्वारा बताया गया है कि विवेचना के आधार पर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है।फिलहाल मामले में एक गिरफ्तारी की जा चुकी है।
पुलिस मामले की हर दृष्टिकोण से जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचती दिखाई दे रही है।