अल्मोड़ा के द्वाराहाट में लड़की के पिता ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
रिपोर्ट ललित बिष्ट
– अल्मोड़ा के द्वाराहाट में ब्लॉक मुख्यालय के नजदीकी गांव में देर रात कुछ युवकों द्वारा एक लड़की के साथ मिलकर दुष्कर्म करने आरोप लगाया है। लड़की के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा है l.
कि कल देर करीब रात 1:30 बजे परिवार के सभी लोग घर की ही जागर में गए हुए थे। लड़की अपने माता पिता से घर की चाबी लेकर सोने के लिए चली गई थी। उसी बीच कुछ युवकों ने मौका पाकर लड़की के कमरे में घुसकर उसे पहले जबरदस्ती शराब पिलाई। और फिर उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म करने का अंदेशा जताया है।
डॉक्टर ने बताया हैं कि लड़की की हालत अभी खतरे से बाहर है लेकिन अभी भी लड़की कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। हालांकि अभी तक लड़की की मेडिकल रिपोर्ट नही आई है।जिससे की दुष्कर्म की घटना की पुष्टि की जा सके। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगो ने भी इस घटना के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग उठाई है।पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।लेकिन अभिनय कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।