भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

Advertisements

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक।

 

रिपोर्ट ललित बिष्ट

Advertisements

अल्मोड़ा : भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह मर्ताेलिया की अध्यक्षता में नवीन कलक्ट्रेट में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 10 सितंबर को होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

 

 

 

 

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि समारोह की शुरुआत प्रातः 07:00 बजे नंदादेवी प्रांगण से मूर्ति स्थल तक प्रभातफेरी से होगी, इसके बाद 07ः45 बजे से 08ः15 बजे तक मूर्ति पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जन्मस्थली खूंट में उनके स्मारक पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके अलावा, विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी ने खूंट में स्मारक की सफाई व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, टेंट आदि की सभी आवश्यक तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रण पत्र भेजने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी संस्कृति विभाग को सौंपी गई है। बैठक में नगर में होने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। पंत पार्क में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण और उनके जीवन वृत्त पर चर्चा जैसे कार्यक्रम संपादित किए जाएंगे।

 

 

 

 

अपर जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभातफेरी में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाए। नगर में होने वाले कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी उपजिलाधिकारी सदर को नामित किया गया है। पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि पंत पार्क के सामने खड़े वाहनों को कार्यक्रम के पूर्व हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, नगर में सफाई व्यवस्था के लिए नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए गए।

 

इसके अतिरिक्त, अपरान्ह 01ः00 बजे से 04ः30 बजे तक रैमजे इंटर कॉलेज में विभिन्न विद्यालयों के माध्यम से सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, पुरस्कार वितरण, और मिष्ठान वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती का आयोजन जनपद के सभी विकासखंडों में किया जाएगा।

 

 

 

इस बैठक में उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद, तहसीलदार ज्योति धपवाल, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, प्रदेश समन्वयक ललित मोहन भट्ट, संयोजक विनोद कुमार पांडे, अध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा, सचिव हेमचंद्र जोशी, हिमांशु तिवारी, राजेश सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *