नहीं चलेंगे दिल्ली में 15 साल पुराने वाहन, तुरंत स्क्रेप की होगी कार्यवाही

Advertisements

नहीं चलेंगे दिल्ली में 15 साल पुराने वाहन, तुरंत स्क्रेप की होगी कार्यवाही

 

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर परिवहन विभाग ने पुराने वाहनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पहले पंजीकृत डीजल वाहनों की मियाद खत्म होने पर उन्हें जब्त कर स्क्रैप करने की कार्रवाई में इस साल तेजी आई है। जनवरी से सितंबर के दौरान परिवहन विभाग की ओर से चलाए गए प्रवर्तन अभियान के तहत 5904 वाहनों को स्क्रैप करने के लिए जब्त किया गया। यानी हर महीने 656 वाहनों को कबाड़ कर दिया गया।

Advertisements

हैरानी है कि इनमें से 98 फीसदी से अधिक वाहन पेट्रोल से चलने वाले हैं। मार्च में 1259 पेट्रोल वाहनों को जब्त किया गया। इसके बाद अप्रैल में 538, मई में 218, जून में 327, जुलाई में 313, अगस्त में 296 जबकि सितंबर में 1013 पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई हुई। जनवरी से सितंबर के दौरान डीजल के कुल 85 वाहनों को जब्त किया गया, जिन्हें स्क्रैप किया जाएगा।

परिवहन विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से 25 सितंबर तक कुल 5904 वाहनों को स्क्रैप करने के लिए जब्त किया गया। इनमें 98 फीसदी पेट्रोल वाहन हैं जबकि शेष दो फीसदी डीजल वाहन शामिल हैं। परिवहन विभाग ने दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को नियंत्रित करने के लिए समय समय पर कार्रवाई की जाती रही है। इसके तहत नियंत्रित प्रदूषण के प्रमाण पत्र के बगैर चलने वाले वाहनों का चालान, मियाद खत्म होने वालों वाहनों को स्क्रैप करने सहित लेन प्रवर्तन अभियान की भी अप्रैल से शुरुआत की है। प्रवर्तन की कार्रवाई के साथ ही पुरानी बसों की जगह अगले साल तक दिल्ली के परिवहन बेड़े में 2000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने की जाएंगी। इससे भी प्रदूषण स्तर में काफी सुधार आएगा।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *