6 साल का भारतीय शेर माउंट एल्ब्रस फतेह कर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर!
रोपड़, पंजाब | जून 2025 — भारत के रोपड़ जिले से निकलकर 6 साल का नन्हा साहसी बालक तेगबीर सिंह (Teghbir Singh) ने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े पर्वतारोही सोचते रह जाते हैं। यूरोप की सबसे ऊँची चोटी Mount Elbrus (elevation: 5,642 meters) को फतेह कर, तेजबीर ने न केवल इतिहास रच दिया बल्कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया।
तेगबीर ने ये कारनामा मात्र 6 साल और 9 महीने की उम्र में किया, जो कि किसी भी भारतीय बच्चे के लिए पहली बार है। उन्होंने भारतीय ध्वज को माउंट एल्ब्रस की चोटी पर फहराकर देश का मान बढ़ाया। इस चढ़ाई में उनके साथ अनुभवी पर्वतारोहियों की टीम मौजूद थी, लेकिन उनका आत्मविश्वास और साहस सभी को हैरान कर गया।
तेगबीर के माता-पिता और ट्रेनर्स का कहना है कि वह बचपन से ही पहाड़ों के प्रति आकर्षित था और इतनी छोटी उम्र में भी उसकी मानसिक और शारीरिक फिटनेस कमाल की है।
📌 माउंट एल्ब्रस की खासियत:
लोकेशन: Caucasus Mountains, Russia
ऊँचाई: 5,642 मीटर (18,510 फीट)
यूरोप की सबसे ऊँची पर्वत चोटी
दुनिया की 7 सबसे ऊँची चोटियों में एक
🏅 देश भर से बधाइयों की बौछार
तेगबीर की उपलब्धि पर खेल मंत्री, पंजाब सरकार और सोशल मीडिया पर तमाम हस्तियों ने बधाई दी। ट्विटर पर हैशटैग