मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
लखनऊ के आशियाना में 13 अक्टूबर 2018 को सपना चौधरी के शो का आयोजन होना था। इसके लिए आनलाइन और आफलाइन टिकट बेचे गए थे। सपना इस शो में नहीं आईं जिस पर दर्शकों ने जमकर हंगामा किया और पैसे वापस करने की मांग की। मामले में फिरोज खान नाम के व्यक्ति ने सपना चौधरी सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।
सपना चौधरी बेहद मशहूर हैं और सोशल मीडिया पर उनके वीडियो करोड़ों दर्शक देखते हैं। वह हमेशा चर्चा में रहती हैं। लाखों लोग सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करते हैं। सपना चौधरी को हरियाणा की डांसिंग क्वीन भी कहा जाता है। वह अपने डांस से कभी भी फैंस को निराश नहीं करतीं और इसी वजह से उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस भी बेताब रहते हैं। सपना चौधरी के डांस इवेंट में भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं। वहीं धोखाधडी के मामले में सपना चौधरी सोमवार को एसीजेएम-5 शांतनु त्यागी की कोर्ट में पेश हुई थीं। वह गुपचुप तरीके से कोर्ट पहुंची थीं। हालांकि, कुछ ही देर बाद कोर्ट से वारंट वापस करने का आदेश जारी हो गया जिससे उन्हें कस्टडी से मुक्त कर दिया गया।