महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद महाराज का विवादित बयान, कहा-मदरसों को उड़ा देना बारूद से
महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद महाराज का विवादित बयान सामने आया है। महाराज यति नरसिंहानंद का कहना है कि मदरसों को बारूद से उड़ा देना चाहिए और मदरसे के सारे विद्यार्थियों को ऐसे शिविरों में भेज देना चाहिए जहां पर उनके दिमाग से कुरान नाम का वायरस निकल जाए। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा पर भी जमकर निशाना साधा। महाराज ने कहा कि ये यात्रा एक मजाक है और राहुल गांधी जिहादियों के साथी है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में जीत नहीं सकें और केरल में जाकर वायनाड से चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ने के लिए उनके पास एक ऐतिहासिक मौका था लेकिन गांधी परिवार ने देश को बर्बाद कर दिया है। बता दें कि अलीगढ़ में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के समापन के मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद महाराज ने ये विवादित बयान दिया है।