प्यार करने की सजा जान, लिव इन पार्टनर ने शादी से किया इनकार, गर्लफ्रेंड ने दी जान सुसाइड
प्यार करने की सजा जान
देश में इन दिनों लिव इन रिलेशन को लेकर मुद्दा गरमाया हुआ है। बीते दिनों श्रद्धा हत्याकांड के बाद से ही लिव इन रिलेशन को लेकर तमाम तरह के सवाल उठने लगे है। ऐसे में कई मामले सामने आ रहे है जहां लिव इन रिलेशन में रहने के बाद युवक और युवती गलत कदम उठाने को मजबूर हो रहे है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आ रहा है। जहां लिव-इन पार्टनर ने शादी करने से इनकार किया तो गर्लफ्रेंड ने सुसाइड कर खुद की जीवन लीला समाप्त कर दी। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि लड़की और युवक दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे लेकिन युवक कि कहीं और शादी तय होने से लड़की डिप्रेशन में थी और लड़की युवक कि कहीं और शादी तय होने से खफा थी और लड़की का युवक का कहीं और शादी करना गुजारा नहीं था जिसके बाद युवती ने आहत होकर सुसाइड कर लिया। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें की मुरादाबाद के किराए के कमरे में 2 दिन पहले 24 साल की एक लड़की का फांसी के फंदे पर लटका शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छानबीन के बाद लड़की के परिजनों को बुलाया जहां परिजनों ने एक लड़के पर शक जताया। जिसके बाद पुलिस ने तारेश नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पूछताछ पता चला कि आरोपित आर एस लड़की काफी दिनों से लिव-इन में रह रहे थे और लड़की कंप्यूटर का कोर्स कर रही थी बताया जा रहा है की लड़की और युवक के बीच शादी को लेकर अनबन हुई तो लड़का लड़की से लड़की से अलग हो गया और दूसरी लड़की से शादी करने की बात कहने लगा इसी बात से परेशान होकर लड़की ने सुसाइड कर लिया।