रिलायंस इंडस्ट्रीज का तगड़ा धमाका: पहली तिमाही में 78% मुनाफे की छलांग, ₹26,994 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज

Advertisements

रिलायंस इंडस्ट्रीज का तगड़ा धमाका: पहली तिमाही में 78% मुनाफे की छलांग, ₹26,994 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज

देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1) के नतीजे जारी कर दिए हैं और ये नतीजे निवेशकों और बाजार दोनों के लिए बड़े सरप्राइज साबित हुए हैं। कंपनी ने ₹26,994 करोड़ का रिकॉर्ड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 78% अधिक है।

इस तगड़े मुनाफे की सबसे बड़ी वजह रही एशियन पेंट्स में हिस्सेदारी बेचने से हुई लगभग ₹8,924 करोड़ की कमाई। इसके अलावा रिलायंस की Jio और रिटेल यूनिट्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। जियो का मुनाफा 25% बढ़कर ₹7,110 करोड़ हो गया, जबकि रिटेल से कंपनी को ₹31,000 करोड़ से अधिक का राजस्व मिला और 388 नए स्टोर खोले गए।

Advertisements

कंपनी का कुल EBITDA यानी कमाई 36% बढ़कर ₹58,024 करोड़ हो गया और मार्जिन भी बेहतर होकर 21.2% तक पहुंच गया। ऑयल-टू-केमिकल बिजनेस ने ₹14,511 करोड़ का EBITDA दिया, हालांकि इस सेगमेंट की रेवेन्यू में 1.5% की मामूली गिरावट दर्ज की गई।

रिलायंस ने इस तिमाही में कुल ₹29,875 करोड़ का पूंजीगत खर्च किया, जिसमें 5G और न्यू एनर्जी प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। कंपनी का नेट कर्ज मामूली रूप से बढ़कर ₹1.18 लाख करोड़ हो गया है।

चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस अब डिजिटल, FMCG और नई ऊर्जा में आक्रामक विस्तार के लक्ष्य पर काम कर रही है, और कंपनी हर 4–5 साल में अपने स्केल को दोगुना करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

इन शानदार नतीजों के बाद अब उम्मीद है कि बाजार में रिलायंस के शेयरों में मजबूती देखने को मिलेगी और निवेशकों का भरोसा और बढ़ेगा।

 

Advertisements

Leave a Comment