भरे स्टेडियम में लड़की को प्रपोज करना पड़ा भारी, जमकर हुई लड़के की धुनाई
एक लड़के का लड़की को प्रपोज करना उस समय भारी पड़ गया जब भरे स्टेडियम में लड़के ने लड़की को प्रपोज किया और लड़की ने गुस्से में आकर उसके थप्पड़ जड़ दिए। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भरे स्टेडियम में एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि लड़की बॉयफ्रेंड के मैरिज प्रपोजल ने नाराज हो गई थी। जिसके चलते लड़की ने पहले लड़के को थप्पड़ मारा और उसके चेहरे पर कोल्ड्रिंक फेंक दी। बता दें कि अमेरिका लड़का अलेक्जेंडर कोर्ड अपनी गर्लफ्रैंड संग भरे स्टेडियम में बेसबॉल का मैच देखने गया था। इस दौरान लड़के ने अपनी गर्लफ्रैंड को प्रपोज करने का फैसला किया। पहले लड़के ने लड़की को किस किया और फिर गुटने के बल बैठकर उसे मैरिज के लिए प्रपोज करने लगा। हैरानी की बात ये है कि लड़के ने अपनी जेब से एक बॉक्स निकाला जिसमें लॉलीपॉप कैंडी थी। कैंडी रिंग को लेकर लड़का गर्लफ्रैंड को प्रपोज कार्नर लगा। जिसके बाद लड़की ग्स से आग बबूला हो गई और उसने बॉयफ्रेंड पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। इतना ही नहीं गर्लफ्रैंड ने लड़के के फेस पर ड्रिंक भी फेंकी।