शीशम के पेड़ों के पीछे छिपा था ‘नशे का राज’, लालकुआं पुलिस की मुस्तैदी ने बेनकाब किया तस्कर

Advertisements

शीशम के पेड़ों के पीछे छिपा था ‘नशे का राज’, लालकुआं पुलिस की मुस्तैदी ने बेनकाब किया तस्कर

मुकेश कुमार

शाम का धुंधलका, गौलागेट की खामोश राहें और शीशम के पेड़ों की लंबी परछाइयां… पहली नजर में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बेरीपड़ाव के पास सन्नाटे को चीरती पुलिस की पदचाप ने किसी के मंसूबों पर पानी फेरने की तैयारी कर ली थी। जब पुलिस टीम ने घेराबंदी की, तो वहां मौजूद शख्स की घबराहट ने सारा राज फाश कर दिया। किसी को अंदाजा नहीं था कि एक साधारण सा दिखने वाला युवक अपने साथ नशे का वो जखीरा लेकर चल रहा है, जो ‘देवभूमि’ की नसों में जहर घोलने के लिए काफी था।

Advertisements

नैनीताल पुलिस की पैनी नजरों ने इस सस्पेंस से पर्दा तब उठाया जब आनंद सक्सेना नामक युवक की तलाशी ली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मंजूनाथ टीसी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए, लालकुआं पुलिस ने इस तस्कर के पास से 78 पाउच कच्ची शराब बरामद की। हल्द्वानी के एसपी सिटी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के मार्गदर्शन में, प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा की टीम ने इस सटीक ऑपरेशन को अंजाम दिया। पकड़े गए 26 वर्षीय अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम की धारा 34/26 के तहत मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। इस कामयाबी के पीछे उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल कुबेर राणा और कांस्टेबल गुरमेज सिंह की मुस्तैदी रही, जिन्होंने नशे के सौदागरों को स्पष्ट संदेश दिया है कि देवभूमि की फिजाओं में जहर घोलने वालों के लिए अब कोई सुरक्षित कोना नहीं बचा है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *