पुलिस कर्मी बने बाराती तो बिना बाजे के ही निकली बारात

Advertisements

पुलिस कर्मी बने बाराती तो बिना बाजे के ही निकली बारात

पंजवारा

बांका जिले के धोरैया प्रखंड में एक साथ काम रहे दो जवां दिलों में पनपा प्रेम मुकम्मल हो गया है। बाराती बने पुलिसकर्मियों ने दोनों प्रेमियों को आशीर्वाद देकर विदा कर दिया। तीन-चार महीने पहले हुई दोस्ती कब प्रेम में बदल गई, दोनों नवदंपतियों को इस बारे में पता ही नहीं चला। साथ जीने और मरने की कसम लेते हुए दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली।

Advertisements

 

इस मामले में स्वजनों को भनक तक नहीं लगी और बात शादी करने तक पहुंच गयी। भागकर शादी रचाने की बात कह प्रेमी अपनी प्रेमिका को दशहरा मेला दिखाने झारखंड राज्य के गोड्डा जिले ले गया। फिर वहां से महानगर सिकंदराबाद निकलने की तैयारी थी। इसी बीच लड़का शादी से इन्कार कर लड़की को छोड़ भागने की फिराक खोजने लगा। इस बीच पांच दिनों तक अलग -अलग जगहों पर दोनों ठिकाना बदलता रहा। लड़की होशियार निकली। उसने मौका लगाकर गोड्डा जाने के क्रम में रविवार सुबह प्रेमी को साथ लेकर पंजवारा थाना पहुंच गई ।

 

थानाध्यक्ष से आपबीती सुनाई। थानाध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देख लड़के को हिरासत में ले लिया। इस बीच लड़की ने अपने घर फोन कर वस्तुस्थिति की जानकारी देकर स्वजनों को पंजवारा थाना बुला लिया। लड़का के इश्क़ का भूत थाना पहुंचकर हवा हो चुका था। उसने अपने स्वजनों को मामले की जानकारी फोन पर दी। लेकिन उसके घर से कोई थाना तक नहीं आया। अंत में पांच छह घंटे के बाद लड़के ने शादी रचाने की रजामंदी दी।

तब आनन फानन में कन्या पक्ष के स्वजनों की मौजूदगी में पंजवारा के गढ़ीनाथ शिवमंदिर में बिन बाजा, बिन बारात एक दूसरे के गले में वरमाला डाल मांग में सिंदूर भर शादी की रस्म पूरी की गई। लड़का, लड़की दोनों धोरैया के एक चिकित्सक के नर्सिंग होम में काम कर रहे थे। दोनों बालिग हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि बालिग होने की स्थिति में दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई। इसके बाद शादी करने के बाद दोनों को स्वजनों के साथ भेज दिया गया है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *