यशपाल आर्य ने जोरावर सिंह भुल्लर को ब्लॉक प्रतिनिधि नियुक्त किया

Advertisements

यशपाल आर्य ने जोरावर सिंह भुल्लर को ब्लॉक प्रतिनिधि नियुक्त किया

समीर सलमानी 

बाजपुर : नेता प्रतिपक्ष एवं बाजपुर विधायक यशपाल आर्य ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड स्तर पर बैठकों में भागीदारी के लिए जोरावर सिंह भुल्लर को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। आदेश के मुताबिक अब विकासखंड कार्यालय बाजपुर में होने वाली सभी ब्लॉक स्तरीय बैठकों में जोरावर सिंह भुल्लर विधायक प्रतिनिधि के तौर पर प्रतिभाग करेंगे।

Advertisements

 

जोरावर सिंह भुल्लर, स्वर्गीय दीनदयाल भुल्लर के पुत्र हैं। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्रीय राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। लोगों का मानना है कि ब्लॉक स्तर पर अब विधायक की नीतियों और विचारों को सीधे तौर पर प्रतिनिधि के माध्यम से सामने रखा जा सकेगा।

 

इस कदम को यशपाल आर्य की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है, जिससे वे विधानसभा क्षेत्र की गतिविधियों पर और नज़दीकी नज़र रख सकेंगे।

Advertisements

Leave a Comment