मैदान में चौके छक्के लगाने वाले धवन नजर आएंगे एक्टिंग करते हुए

Advertisements

 

क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों फिल्म डबल एक्सएल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। क्रिकेट पिच पर अपना दम दिखाने के बाद अब वह फिल्म में एंट्री करने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने डबल एक्सएल को चुना। इस फिल्म में उनका साथ हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा जैसी बॉलीवुड हसीनाएं देंगी। शिखर के बॉलीवुड में एंट्री की खबर ने उनके फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरी थी। आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर किसके कहने पह शिखर ने फिल्मों की तरफ रुख करने का फैसला किया।

फिल्म के डायरेक्टर सतराम रामानी ने हाल ही में ईटाइम्स के साथ फिल्म को लेकर बात की और इस बीच उन्होंने बताया कि शिखर धवन को फिल्म में काम करने के लिए जिसने मनाया वह हुमा कुरैशी के भाई साकिब सालीम हैं। उन्होंने क्रिकेटर को कॉल किया और उन्हें फिल्म की कहानी के बारे में बताया। फिल्म का कॉन्सेप्ट शिखर को पसंद आया और यही असल कारण था कि वह साथ आने के लिए राजी हो गए। उन्होंने कहा, ‘फिल्म जरुर बननी चाहिए और मैं आपके साथ हूं।’ बातचीत में सतराम रामानी ने यह भी बताया कि शिखर धवन उनके साथ एक दिन के लिए फिल्म की शूटिंग करने के लिए भी मान गए।

Advertisements

फिल्म की कहानी दो प्लस-साइज महिलाओं राजश्री त्रिवेदी और सायरा खन्ना के इर्द- गिर्द घूमती है, जिन्हें हुमा कुरैशी और सोनाक्षी ने निभाया है। दोनों अपनी ड्रीम जॉब कर रही हैं और इस बीच सोसाइटी के ब्यूटी स्टैंडर्ड को समझने की कोशिश भी करती हैं। फिल्म में हुमा एक स्पोर्ट्स जर्नालिस्ट के किरदार में हैं, जिसका सपना है कि वह क्रिकेटर शिखर धवन से मिले। फिल्म में जहीर इकबाल भी हैं। भूषण कुमार के साथ-साथ साकिब सलीम, हुमा कुरैशी, अश्विन वर्दे और मुदस्सर अजीज ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म इस साल 4 नवंबर को रिलीज होगी।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *