ऋषि कपूर की याद में पत्नी नीतू ने लगाया दिल छू लेने वाला पोस्ट

Advertisements

ऋषि कपूर की याद में पत्नी नीतू ने लगाया दिल छू लेने वाला पोस्ट

अज़हर मलिक

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने पति अभिनेता ऋषि कपूर की याद करती हैं और उनसे जुड़ी पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। आज एक बार फिर से नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर को याद किया है और बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट ने फैंस को भी इमोशनल कर दिया है।

Advertisements

अभिनेता ऋषि कपूर भले ही आज इस दुनिया में न हो लेकिन वह अपने करीबी और फैंस के दिलों पर अब भी राज करते हैं। ऋषि कपूर ने ऑनस्क्रीन तो लोगों का दिल जीता ही था। इसी के साथ वह असल जिंदगी में भी काफी बेबाक थे। नीतू कपूर ने आज अपने इंस्टाग्राम से स्वर्गीय अभिनेता ऋषि कपूर की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह होंठों पर उंगली रखे आंखें बंद किए दिखाई दे रहे हैं। नीतू कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-‘आपका शोर याद आता है, यहां बहुत खामोशी है’।

ऋषि कपूर के इस दुनिया से अलविदा कहने के बाद अभिनेत्री नीतू कपूर ने हमेशा ही बेहद मजबूती से सब कुछ संभाला है। वह परिवार से लेकर पेशेवर मोर्चे पर भी लगातार सक्रिय हैं। आज ऋषि कपूर के लिए उनकी ये पोस्ट देखने के बाद फैंस अभिनेता को याद करने के साथ ही नीतू कपूर की तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। वहीं बेटी रिद्धिमा कपूर और सेलेब्स भी दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ प्रतिक्रिया देते दिखे। एक प्रशंसक ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘सच में आपकी आवाज की याद आ रही है ऋषि जी’। वहीं दूसरे ने लिखा- हम सभी आपको बहुत मिस करते हैं। इसी तरह से एक अन्य प्रशंसक ने प्रतिक्रिया दी- ‘वह हमेशा आपके आस-पास हैं। आपकी आत्मा उनसे जुड़ी हुई है और हमेशा उनसे कम्यूनिकेट करती है। बस अपनी आंखें बंद कीजिए और उनकी उपस्थिति को फील कीजिए।’ वहीं कई फैंस नीतू कपूर की तारीफ करते भी दिखाई दिए।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *