साजिद खान को लेकर बिग बॉस में हंगामाबिग बॉस का 16वां सीजन पिछले के सभी सीजन से अलग और ज्यादा धमाकेदार लग रहा है। डे वन से दर्शकों की शो को लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई है कि इस बार किसकी लव स्टोरी देखने को मिलेगी, किसके बीच बुरी तरङ झगड़े होंगे, कौन किसकी टांग खिंचाई करेदगा, वगैरह। लेकिन इन सबके पहले सबका फेवरेट शो बिग बॉस किसी एक कंटेस्टेंट की एंट्री को लेकर ट्रोल का शिकार हो गया है। यह कंटेस्टेंट हैं साजिद खान। जब से शो में इस डायरेक्टर की एंट्री हुई है, तब से सोशल मीडिया पर बिग बॉस को लेकर माहौल गरमा गया है। मंदाना करीमी के बाद ऊर्फी जावेद ने मेकर्स को साजिद खान को लेने पर आड़े हाथ लिया है।
दरअसल, कुछ साल पहले साजिद खान का नाम ‘मीटू’ कैंपेन में आया था। एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा ने उन पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। सिर्फ सलोनी चोपड़ा ही नहीं, बल्कि कई अन्य एक्ट्रेस ने साजिद पर शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद साजिद की खूब फजीहत हुई थी। वह इंडस्ट्री से भी लगभग नदारद थे। अब इस घटना के कई वर्षों बाद बिग बॉस में उनकी एंट्री हुई है, जिसका कई दर्शक व सेलेब्स विरोध किया है।
साजिद खान को शो में लेने के लिए बिग बॉस के साथ चैनल की भी आलोचना हो रही है। अपने बेबाक बयानों और अतरंगी फैशन सेंस के लिए फेमस ऊर्फी जावेद ने भी इस बहती गंगा में हाथ धो लिया है। उन्होंने मेकर्स को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें बिग बॉस का ऑफर नहीं मिला था, लेकिन अगर मिलता तो भी वह मना ही करतीं। साजिद को लिए जाने पर कहा कि क्या हम सभी शोषण में जिनका नाम आ चुका है, ऐसे व्यक्ति को बुलाना बंद करेंगे। मैं यह सोच भी नहीं सकती कि उन लड़कियों पर क्या बीत रही होगी जो रोजाना साजिद खान को टीवी पर देखती होंगी।