Live in relationship : देश में इन दिनों श्रद्धा और आफताब का केस चर्चाओं में बना हुआ है। तो वहीं श्रद्धा हत्याकांड के बाद लिव इन रिलेशनशिप को लेकर भी तमाम सवाल उठने लगे है।
ऐसे में साउथ फिल्म और दिया और बाती हम शो की फेम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है। कनिष्का सोनी का कहना है की वह श्रद्धा वालकर की हत्या से काफी दुखी हूं और वह श्रद्धा की कहानी से खुद को रिलेट कर पा रही है। उन्होंने कहा की इस तरह की मानसिकता वाले इंसान की करतूत से वह गुजर चुकी है।
उन्होंने कहा की उन्हें याद है की एक्टर ने उन्हें प्रोपोज करते हुए शादी की बात कही थी। जब वह उसके साथ रिलेशनशिप में थी। इस दौरान उन्होंने उस एक्टर के एंगर, ड्रिंकिंग हैबिट और वायलेंट नेचर को सहा था। उन्होंने कहा की तब उन्हें लगा की शादी के बाद शायद ब्वॉयफ्रेंड सुधर जाएगा। उन्होंने कहा की ब्वॉयफ्रेंड उनसे लिव इन रिलेशनशिप पर रहने को कहा करता था
और वह ज्यादातर समय उसके घर पर रहती थी क्योंकि उसे आस थी की एक्टर उससे शादी करेगा। लेकिन जब भी उसने शादी के बारे में बात की ब्वॉयफ्रेंड उसे गुस्सा दिखाता था और उसे मरता भी था। उन्होंने कहा की उस समय डर था की एक्टर कभी भी उन्हें मार सकता है।
उन्होंने कहा की उनकी लड़कियों को राय है की जब तक इंसान को अच्छे से जान न ले और उनकी मानसिकता न समझे तब तक लिव इन रिलेशनशिप पर रहने का डिसीजन नहीं ले। उन्होंने कहा की भयावह मानसिकता इंसान से शादी करने से अच्छा है की लड़कियां अकेले रहकर अपनी जिंदगी संवारे।