हरिद्वार।
दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव का अस्थि विसर्जन आज।
हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर होगा अस्थि विसर्जन।
मुलायम सिंह के बेटे यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव विसर्जित करेंगे पिता की अस्थियां।
10 अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद हुआ था मुलायम सिंह यादव का निधन।
यादव परिवार के अन्य लोग और बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद।
पहले हर की पैड़ी पर निर्धारित था अस्थि विसर्जन कार्यक्रम।
गंगाजल की कमी के चलते नमामि गंगे घाट पर होगा अस्थि विसर्जन।
प्रशासन और तीर्थ पुरोहितों की ओर से की गई व्यापक तैयारियां।