हरिद्वार के बहादराबाद क्षैत्र में किशोरी की हत्या और गैंगरेप के आरोपी भाजपा नेता को पार्टी ने किया निष्कासित

Advertisements

इन्तजार रजा हरिद्वार 

हरिद्वार के बहादराबाद क्षैत्र में किशोरी की हत्या और गैंगरेप के आरोपी भाजपा नेता को पार्टी ने किया निष्कासित..

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर हुई कार्रवाई, हर पहलू पर जांच कर रही पुलिस..

Advertisements

 

हरिद्वार बहादराबाद क्षेत्र के शांतरशाह गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप और हत्या के आरोप में फंसे भाजपा नेता और प्रधान पति आदित्य राज सैनी को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

 

आदित्य राज सैनी भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे। इस मामले को लेकर पार्टी ने अपनी फजीहत को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की गई है। वहीं पुलिस ने इस मामले की हर पहलू पर छानबीन तेज कर दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि बहुत जल्द किसी आरोपी की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

 

 

 

 

इस मामले में पीड़ित परिजन और भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी लगातार नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के मांग उठा रहे है। पार्टी ने किसी भी आरोप प्रत्यारोप से बचने के लिए तत्काल प्रभाव से आदित्य राज सैनी को निष्कासित कर दिया है। दूसरी तरफ पुलिस कप्तान प्रर्मेंद्र डोबाल ने बताया कि मामले की हर पहलू पर जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *