शादी के बदले मिली रोहिना नाज़ को मौत विनीत से करना चाहती थी शादी
Delhi Murder : उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सड़क के किनारे मिली महिला के लाश की हत्या (Murder)की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक हत्या की साजिश एक भाई बहन विनीत और पारुल ने मिल कर रची थी। हत्या के बाद लाश को घर से लागभग 12 km दूर ठिकाने लगा दिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक विनीत और पीड़ित रोहिना नाज़ 6 साल से रिलेशन (Live in Relationship) में थे।
रोहीना नाज़ विनीत पर शादी के दबाव बना रही थी। लेकिन रोहिना नाज़ अलग समुदाय से थी इसलिए विनीत के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। इस वजह से ही विनीत ने पारुल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। उत्तरी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय ट्रिकी ने बताया की 12 अप्रैल बुधवार रात्रि 10:30 बजे के करीब करावल नगर थाने में एक फोन आया कि एक घर के बाहर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि शव पर कोई भी ऊपरी चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने शव को पास के जीटीबी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। और शव की पहचान की कोशिश शुरू कर दी। पोस्टमार्टम (PM) में साफ हुआ की हत्या गला दबाकर हुई है। जिसके बाद करावल नगर थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या की FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी
इसके लिए दिल्ली पुलिस ने दो एसीपी और तीन एसएचओ की पांच अलग-अलग टीमें बनाई जिन टीमों में कुल 55 पुलिसकर्मी शामिल थे। दिल्ली पुलिस ने सबसे पहले स्पॉट के आसपास के CCTV खंगाले शुरू कर दिए। CCTV में delhi पुलिस को दिखा की एक बाइक पर 2 लोग बीच में महिला की बॉडी लेकर जा रहे थे फिर मौके पर फेंक कर निकल गए थे। कई CCTV कैमरे की फुटेज की जांच के बाद पुलिस को एक CCTV में एक शख्स के कंधे पर एक महिला की लाश के साथ नजर आया जबकि उसके ठीक पीछे एक महिला चलती हुई नजर आई। CCTV में दिख रहे दोनो की पहचान विनीत और पारुल के रूप में हुई। ये दोनो भाई बहन है। पीड़ित की पहचान रोहिनि नाज़ के रूप में हुई। विनीत के घर जब पुलिस पहुंची तो पता लगा की वो काफी दिन से नजर नहीं आया जबकि पारुल के बारे में पता लगा की उसने एक हफ्ते पहले घर शिफ्ट कर लिया था और दो बच्चों के साथ घोड़ा गाड़ी पर समान लेकर चली गई। फिर पुलिस ने घोड़ा गाड़ी के बारे में पता लगाया फिर पुलिस पारुल के पास पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पारुल ने हत्या की साजिश में शामिल होने की बात मानी है।
Delhi पुलिस के मुताबिक विनीत और पीड़ित रोहिना नाज़ पिछले 6 साल से साथ थे। वो लिव इन में रहते थे लेकिन शादी नही की थी। इस दौरान विनीत और उसके पिता को 2019 में कत्ल के एक मामले में उम्र कैद की सजा हो गई। तब रोहिना नाज विनीत की बहन पारुल के साथ रहने लगी। नवंबर 2022 में विनीत जमानत पर बाहर आ गया। तब रोहिना नाज़ ने विनीत पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। विनीत के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे, क्योंकि रोहिना दूसरे समुदाय से थी। इसके बाद विनीत ने रोहिना नाज़ की हत्या की साजिश रची। 12 अप्रैल को रोहिना नाज की हत्या के बाद विनीत ने शव को कंधे पर उठा लिया। CCTV में नजर आया की आगे विनीत शव के साथ और पीछे पारुल चल रही है। फिर विनीत ने शव को ठिकाने लगाने में अपने एक दोस्त की मदद ली जो बाइक पर शव को पकड़ कर बैठा था। शव को ठिकाने लगाने के बाद विनीत और उसका दोस्त दोनो फरार हो गए। फिलहाल पुलिस दोनो की तलाश में है।