वर्दी पर हाथ तीखी नोकझोंक, कांग्रेसियों ने पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का पुतला फूंका, देखें तीखी नोकझोंक की वीडियो

Advertisements

वर्दी पर हाथ तीखी नोकझोंक, कांग्रेसियों ने पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का पुतला फूंका, देखें तीखी नोकझोंक की वीडियो

अज़हर मलिक

बाजपुर : गदरपुर विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे कि अपने रिश्तेदारों को भर्ती कराने की सूची वायरल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। इसी के चलते बाजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अरविंद पांडे के पुतले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से छीनने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की एक न सुनी। बता दें कि उत्तराखंड में चल रहे भर्ती घोटाले के बीच गदरपुर के भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे की अपने रिश्तेदारों को बैक डोर से शिक्षा विभाग में भर्ती कराए जाने की सूची वायरल हो रही है। सूची वायरल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक अरविंद पांडे और प्रदेश सरकार को इस मामले पर घेरना शुरू कर दिया है। इसी के चलते बाजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह के नेतृत्व में एकत्र हुए।

Advertisements

जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, वही विधायक अरविंद पांडे के पुतला फूंके जाने की सूचना मिलने पर बाजपुर कोतवाली के एसआई भगवान गिरी गोस्वामी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतले को छीनने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की एक न सुनी और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वही नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने कहा कि जो सूची वायरल हो रही है उस की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को उत्तराखंड में नौकरी दी जा रही है जबकि बाजपुर और उत्तराखंड के युवा नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि बिहार के लोगों की जगह बाजपुर और उत्तराखंड के युवाओं को नौकरी मिलती तो, आज बेरोजगारी काफी हद तक कम हो चुकी होती।

 गुरजीत सिंह … अध्यक्ष, नगर पालिका बाजपुर

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *