Kashipur पक्ष में गवाही न देने पर आरोपी के भाई की गुंडागर्दी

Advertisements
Kashipur पक्ष में गवाही न देने पर आरोपी के भाई की गुंडागर्दी
काशीपुर मुकदमें में अपने पक्ष में गवाही न देने पर आरोपी ने अपने भाईए मां व पांच.सात अन्य लोगों के साथ घर में घुसकर गाली.गलौच कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
कटरामालियान निवसी शुभम यादव पुत्र स्व. आनन्द कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में वर्ष 2022 राज्य सरकार बनाम ललित यादव के धारा 307 के मामले में उसकी बहन स्वाति यादव गवाह है।
बीती 3 फरवरी की रात्रि करीब 8.30 बजे उक्त मामले में मुलजिम मौहल्ला कटरामालियान निवासी ललित यादव उसका भाई अमित यादव व उनकी मां कांता देवी अपने साथ पांच.सात व्यक्तियों को साथ लेकर एक राय होकर घर में घुस आये और गाली.गलौच करते हुए कहने लगे कि उक्त मुकदमें में हमारे पक्ष में गवाही दो वरना जान से मार देंगे।
 आरोपी ललित यादव ने कहा कि अगर मेरे पक्ष में गवाही न दी तो पांच साल की सजा काटकर वापस आने पर परिजनों को जान से मार दूंगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ललित यादवए अमित यादव व कांता देवी व पांच.सात अन्य के खिलाफ धारा 147ए 452ए 504ए 506 में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *