नजफ़-ए-हिन्द में ‘अली डे’ की धूम: राष्ट्रीय महामंत्री ज़ुबैर सिद्दीक़ी का हुआ भव्य सम्मान
जोगीपुरा: मौला अली अलैहिस्सलाम की विलादत (13 रजब) के मुबारक मौके पर दरगाह आलिया नजफ़-ए-हिन्द में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर इंसानियत, न्याय और सेवा के संदेश को आम करने के संकल्प के साथ ज़ुबैर सिद्दीक़ी (राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत) को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
दरगाह कमेटी ने ज़ुबैर सिद्दीक़ी के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शाल ओढ़ाकर और दरगाह का स्मृति-चिह्न भेंट किया। पदाधिकारियों ने कहा कि ज़ुबैर सिद्दीक़ी केवल पद की जिम्मेदारी नहीं निभाते, बल्कि ज़मीनी स्तर पर शोषितों और वंचितों की आवाज़ बनकर उभरे हैं।
“हज़रत अली अलैहिस्सलाम का जीवन पूरी मानवता के लिए न्याय और त्याग का प्रतीक है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम समाज में भाईचारे और सौहार्द की नींव को मजबूत कर सकते हैं। यह सम्मान मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है।”
— ज़ुबैर सिद्दीक़ी (राष्ट्रीय महामंत्री)
यह भव्य कार्यक्रम आफ़ताब-ए-शरीयत मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नक़वी साहब की सरपरस्ती और उत्तर प्रदेश सेंट्रल शिया वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष जे.बी. अली जैदी साहब की सदारत में संपन्न हुआ।
जनाब सुहैल अब्बास जी ने ज़ुबैर सिद्दीक़ी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया और मुल्क में अमन-चैन की दुआएं माँगी।