बीजेपी ने अनीता कंबोज पर जताया विश्वास, वार्ड नंबर 39 से चुनाव लड़ेंगी
अज़हर मलिक
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार पार्षद के लिए अनीता कंबोज पर विश्वास जताया है। अनीता कंबोज वार्ड नंबर 39, प्रभात कॉलोनी से आगामी चुनावी मैदान में उतरेगी। अनीता कंबोज का राजनीतिक सफर बहुत दिलचस्प रहा है, क्योंकि वह पहले निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुकी हैं और अच्छे बहुमत से जीत दर्ज भी कर चुकी हैं।
बीजेपी के सिम्बल से चुनाव लड़ने का निर्णय अनीता कंबोज के लिए नया चुनौतीपूर्ण कदम हो सकता है, क्योंकि वह पहले निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी थीं। हालांकि, अब बीजेपी का टिकट उन्हें नए समीकरणों के साथ चुनावी मुकाबला करना पड़ेगा।