बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था द्वारा ग्यारह जोड़ों ने शादी के अटूट बंधन में बंधकर लिए सात फेरे

Advertisements

बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था द्वारा ग्यारह जोड़ों ने शादी के अटूट बंधन में बंधकर लिए सात फेरे

 

 

Advertisements

 

काशीपुर: माँ बाल सुंदरी परिणय संस्था की ओर से चैती मंदिर परिसर में आयोजित छठवें सामूहिक विवाह समारोह में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। वहाँ मौजूद कमेटी के पदाधिकारियों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने वर वधु को सुखद जीवन का आशीर्वाद दिया। मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री महेशानंद भुवन जोशी समेत ग्यारह पुरोहितों ने मंडप में गणेश पूजन, नवग्रह पूजन हवन-पूजन सात फेरों के साथ विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया।

 

 

 

शुक्रवार को रामलीला मैदान से सुबह 11 बजे बैंडबाजों के साथ 11 दूल्हे बारातियों के साथ विवाह करने निकले। बारात में कई धार्मिक झांकियां भी शामिल रही। लोगों ने चीमा चौराहा और पुरानी मंडी के सामने सामूहिक बारात का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बारात करीब दो बजे चैती मंदिर परिसर स्थित पंडाल में पहुंचीं। समिति द्वारा बारातियों व अतिथियों के लिए नास्ते और भोजन का उचित प्रबंध किया गया। संस्था के अध्यक्ष आनंद कुमार एड, महासचिव सुरेश शर्मा, अन्य पदाधिकारियों और दुल्हनों के परिजनों ने बारातियों का स्वागत किया। बारात का नेतृत्व पार्षद अनिल कुमार, नीरज कांडपाल, विजय चौधरी, शैलेंद्र मिश्रा, आनंद सक्सेना आदि ने किया। चैती मेले के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री की देखरेख में 11 जोड़े वर-वधू परिणय बंधन में बंधे।मां बाल सुन्दरी चैती मेला परिसर में विशाल सामूहिक विवाह समारोह में 11 जोड़ों ने फेरे लिए और विवाह बंधन में बंधे।संस्था अध्यक्ष आनन्द कुमार ने बताया कि नव दंपतियों को दहेज के रूप में उपहार भेंट किए गए हैं। समारोह स्थल पर जागरण मंडल के कलाकार बलराम प्रजापति के नेतृत्व में दिल्ली से आए टी सीरीज गायक कुमर आफताब, हल्द्वानी से नए हार्दिक व बिजनौर के राजेंद्र ने भजनों व गीतों की सुन्दर सुन्दर प्रस्तुति देकर बारातियों का मनमोहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। समारोह में पांच हजार से अधिक लोगों ने शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया। बता दें कि संस्था अब तक 133 गरीब कन्याओं का विवाह सम्पन्न करा चुकी है।

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *