एस. यू. गर्ल्स इंटर कॉलेज में आज़ादी का जश्न, छात्राओं की प्रस्तुति और तिरंगे की शान ने मन मोहा
अजहर मलिक
काशीपुर के एस. यू. गर्ल्स इंटर कॉलेज में 15 अगस्त का पर्व इस बार देशभक्ति की उमंग और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण सुबह से ही तिरंगे की शोभा और बच्चों की मुस्कान से जगमगा रहा था।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और सभी ने गर्व के साथ सलामी दी। माहौल में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों की गूंज थी, जिसने वहां मौजूद हर दिल में जोश भर दिया।
इस अवसर पर प्रबंधन समिति से इकबाल अदीब, मौ. शकील, मौ. मुशीर, मौ. अशरफ, असरार हुसैन, मौ. शाहिद, मौ. कलाम, पार्षद मौ. शरीफ, पार्षद पति मौ. सादिक, पार्षद पति मौ. रियाजउद्दीन, प्रधानाचार्या शहजादी बानो, नदीम सिद्दीकी, महक, अदीबा, मौलाना अकरम, कारी आले नवी, नेहा खान, सना, फरीन, मरियम, आलिया, सानिया, मानतशा, मेहरीन सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
छात्राओं में भी खास उत्साह देखने को मिला। ज़ीनत अंसारी, आलिया, इकरा और इल्मा नाज़ ने मंच पर देशभक्ति गीत, कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी छात्राओं ने जब स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया, तो दर्शकों की तालियां रुकने का नाम ही नहीं ले रही थीं।
प्रधानाचार्या शहजादी बानो ने अपने संबोधन में कहा— “स्वतंत्रता दिवस केवल इतिहास का पन्ना नहीं, बल्कि यह हमें अपने कर्तव्यों और देशभक्ति के संकल्प की याद दिलाने का दिन है।”
कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण हुआ और सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। एस. यू. गर्ल्स इंटर कॉलेज का यह आयोजन न सिर्फ शिक्षा के महत्व को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि आने वाली पीढ़ी में देशप्रेम की भावना कितनी गहरी है।