Advertisements
दीपक बाली अभी पार्टी में नए-नए हैं राम मल्होत्रा पठान से विरोध
अज़हर मलिक
काशीपुर : शाहरुख खान की आगामी 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग…’ को लेकर हुए विवाद में उलझा गया था जिस पर भाजपा नेता और हिंदूवादी संगठनों ने फिल्म का जमकर विरोध किया और फिल्म रिलीज करना करने की मांग की , फिल्म को लेकर उठे विवादो के बीच फिल्म पठान सेंसर बोर्ड ने फिल्म में बदलाव करने का फैसला लिया नियमों के तेहेत फिल्म में बदलाव भी किया गया और जिसके बाद फिल्म रिलीज करने की परमिशन दे दी। लेकिन फिर भी फिल्म को लेकर कुछ नेताओं का विरोध भी देखा जा रहा है। जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में भाजपा के दो दिग्गज नेताओं में अलग-अलग राय देखी जा रही है। जहां आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले दीपक वाली फिल्म का विरोध करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को ना लगाने की मांग कर रहे है।
तो दूसरी ओर भाजपा के दिग्गज नेता माने जाने वाले राम मल्होत्रा फिल्म के फेवर में बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो दीपक वाली के लिए राम मनोहर ने खुलकर तो कुछ कहा नहीं पर इशारों इशारों में जो कुछ कहा वह किसी प्रहारो से कम नहीं। राम मल्होत्रा का कहना है कि दीपक वाली पार्टी में अभी नए नए ज्वाइन हुए हैं। में पार्टी का बहुत पुराना वफादार सिपाही हूं।
फिल्म में जो परेशानी थे उसको सेंसर बोर्ड ने ठीक कर दिया है और फिल्म के विरोध में भाजपा संगठन नहीं है। जिसका भी है अपना पर्सनल विरोध है। दीपक वाली ने अपनी खुद की एक मूवी बनाई थी दाल में कुछ काला और इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर वीना मलिक से रोल कराया गया था उस टाइम पाकिस्तान का देश के अंदर काफी विरोध था इतना ही नहीं दीपाक बाली पर तंज कसते हुए राम मल्होत्रा ने कहा कि दाल में कुछ काला ना तो देश भक्ति मूवी थी और उस फिल्म में पठान से ज्यादा अश्लीलता भरे सीन थे। पठान मूवी एक देश भक्ति फिल्म है।
बात यहीं खत्म हो जाती तो कुछ और बात थी लेकिन बात खत्म होने के बदले और फैलती हुई दिखाई दे रही है एक तरफ भाजपा के वरिष्ठ नेता माने जाने वाले राम मल्होत्रा फिल्म लगाने की बात कर रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा नेताओं के परिवार वाले फिल्म देखने की बात कर रहे हैं इतना ही नहीं सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, काशीपुर में तो एक भाजपा नेता के पुत्र रिलीज के पहला शो देखने वाले दर्शकों को अपनी तरफ से टी-शर्ट भी भेंट करने वाले हैं।
बरहाल पठान फिल्म का जितना देश के अंदर विरोध देखा गया है उतना ही देखने वालों में उत्सुकता फिल्म के टिकटों को लेकर अभी से इंतजार देखने को मिल रहा है।
Advertisements