काशीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ रैली छात्रों के जोश से गूंजा शहर
अज़हर मलिक
आज काशीपुर तिरंगे के रंग में रंगा नज़र आया… जब सैकड़ों छात्र-छात्राएं, शिक्षक और नगरवासी एक ही सुर में देशभक्ति के गीत गाते हुए सड़कों पर उतरे। ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ रैली ने पूरे शहर का माहौल बदल दिया।
आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत एस. यू. इंटर कॉलेज (प्रस्तावित) काशीपुर में इस भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, कॉलेज स्टाफ और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रैली की शुरुआत बंदा रोड से हुई और यह मुख्य बाजार, महेशपुरा चौराहा, पंजाबी सराय, अल्ली खां चौक, हज़रत नगर होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। पूरे मार्ग में तिरंगों की लहर और देशभक्ति के नारों की गूंज ने माहौल को जोश और गर्व से भर दिया।
इस मौके पर कॉलेज प्रबंधन समिति से अदीब इक़बाल, असरार अहमद, शाहिद हुसैन, कलाम, पार्षद . शरीफ, पार्षद मोनिश, पार्षद पति मौ. रियाज़, प्रधानाचार्या शहजादी बानो, नदीम सिद्दीकी, महक, कु. अदीबा, मौलाना अकरम, कारी आले नवी, कु. नेहा खान, कु. सना, फरीन, कु. मरियम, कु. आलिया, कु. सानिया, कु. मानतशा, कु. मेहरीन समेत अन्य कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कु. ज़ीनत अंसारी ने कहा – “आज हमें गर्व है कि हम तिरंगे के सम्मान के लिए इस रैली का हिस्सा बने। यह सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी पहचान और आज़ादी की कहानी है।”
इरशाना ने कहा – “हमारी कोशिश है कि हर घर पर तिरंगा लहराए और हर दिल में देशभक्ति का जज़्बा हो। इस रैली ने हमें और भी ज्यादा देश से जोड़ दिया है।”
रैली का मुख्य उद्देश्य था हर घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प लेना और नागरिकों में एकता, गर्व और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि तिरंगे के नीचे हम सब एक हैं, और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। 🇮🇳
Mashallah.