Kashipur टोल टैक्स पर किसान यूनियन का हंगामा
अज़हर मलिक
काशीपुर : काशीपुर टोल टैक्स के कर्मचारियों की बदतमीजी से नाराज होकर आज भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने टोल टैक्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जा बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए और टोल टैक्स कर्मचारियों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की
आपको बता देंगे जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर पर स्थित टोल टैक्स भारतीय किसान यूनियन ( तोमर) के कुछ पदाधिकारी गुजर रहे थे। टैक्स को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारियों और टोल कर्मचारियों में आपस में कहासुनी हो गई जिस से नाराज भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव साजिद अली, जिला अध्यक्ष सारिक इकबाल, जिला सचिव मेहरबान अली, जिला अध्यक्ष अब्दुल अहमद, जिला प्रवक्ता तौकीर पाशा जिला संयोजक मंत्री आसिफ ब्लॉक अध्यक्ष स्वर अली, ब्लॉक अध्यक्ष अरशद अली, और भी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पदाधिकारियों के साथ दरी बिछाकर प्रदर्शन किया।
और बदतमीजी करने वाले टोल टैक्स के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की तो वही असिस्टेंट मैनेजर ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया, तो दूसरी और किसानों के इस प्रदर्शन से सफर कर रहे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं सूचना मिलते ही मौके बरगुंडा पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। टोल टैक्स असिस्टेंट मैनेजर से किसानों के पदाधिकारियों की वार्ता हुई और किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बदतमीजी दुर्व्यवहार करने वाले टोल टैक्स कर्मचारियों को हटाने का आश्वासन दिया जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन ने अपना प्रदर्शन खत्म कर किया।