वन विभाग ने काशीपुर में अवैध आरा मशीनों पर कसा शिकंजा

Advertisements

वन विभाग ने काशीपुर में अवैध आरा मशीनों पर कसा शिकंजा

अज़हर मलिक 

काशीपुर : काशीपुर क्षेत्र में अवैध आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देशन और उप प्रभागीय वनाधिकारी जसपुर संदीप गिरी के नेतृत्व में मोहल्ला अलीखां में छापेमारी करते हुए दो अवैध आरा मशीनों को सीज किया गया।

Advertisements

 

 

 

 

कार्रवाई के दौरान चार आरी ब्लेड, एक चक्का और एक मय रॉड चुप्पी जब्त की गई। इस ऑपरेशन में वन क्षेत्राधिकारी काशीपुर देवेंद्र सिंह रजवार, वन क्षेत्राधिकारी रामनगर जितेंद्र प्रसाद डीमरी, वन क्षेत्राधिकारी आमपोखरा पूरन सिंह खनायत और वन सुरक्षा बल के वन दरोगा व आरक्षी शामिल रहे।

 

 

 

वन विभाग ने पहले भी इस क्षेत्र में अवैध आरा मशीनों के खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन लकड़ी माफियाओं ने फिर से अपने अवैध धंधे शुरू कर दिए। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र की रेकी करने के बाद यह कार्रवाई अंजाम दी गई।

 

 

 

 

प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अवैध कार्यों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कदम से लकड़ी माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है, जबकि स्थानीय लोगों ने विभाग के प्रयासों की सराहना की है।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *