गदरपुर थानाध्यक्ष ने की महिला से हाथापाई,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गदरपुर थाना क्षेत्र के गूलरभोज चौकी क्षेत्र के ठंडा नाला गांव में दबिश देने गयी गदरपुर पुलिस को लोगों ने घेर लिया जिस पर आक्रोशित होकर पुलिस के थाना अध्यक्ष ने एक महिला पर हाथापाई कर दी जिसकी वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको लेकर पूर्व विधायक प्रमोद महाजन के नेतृत्व में कई लोग एसएसपी कार्यालय में जाकर प्रदर्शन किया और थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की
वायरल वीडियो
वही पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि पूर्व में पीड़ित महिला के परिजनों के द्वारा चोरी करने वाले अपराधियो के विरुद्ध प्रार्थना पत्र थाना गदरपुर में व एसएससी कार्यालय में दिया था लेकिन उसपर कोई कार्यवाही नही हुई लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने महिला से हाथापाई कर दी इस मौके पर एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने कहा कि पूरे मामले की सीओ बाजपुर से जांच कराई जा रही है जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी
प्रेमानंद महाजन पूर्व विधायक
मंजुनाथ टीसी एसएसपी उधम सिंह नगर



