एसएसपी अजय गणपति के ‘रोड सेफ्टी मिशन’ के सारथी: आईटीआई थाना पुलिस का ओवरलोडिंग पर भीषण प्रहार, प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी और अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह की जांबाजी से माफियाओं में खौफ

Advertisements

एसएसपी अजय गणपति के ‘रोड सेफ्टी मिशन’ के सारथी: आईटीआई थाना पुलिस का ओवरलोडिंग पर भीषण प्रहार, प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी और अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह की जांबाजी से माफियाओं में खौफ

अज़हर मलिक

ऊधमसिंह नगर की सड़कों पर सुरक्षा का एक नया और स्वर्णिम अध्याय लिखा जा रहा है, जिसकी कमान स्वयं जनपद के ऊर्जावान पुलिस मुखिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने संभाल रखी है। कप्तान के पदभार ग्रहण करते ही खाकी का जो ‘प्रचंड’ और ‘सख्त’ अवतार सड़कों पर उतरा है, उसने नियम तोड़ने वालों की रूह कंपा दी है। विशेषकर आईटीआई थाना क्षेत्र में आज पुलिसिया इकबाल का वो मंजर देखने को मिला, जिसने यह साफ कर दिया कि अब सड़कों पर अराजकता की कोई जगह नहीं है।

Advertisements

 

 

प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी और अपर उपनिरीक्षक . एस आई रविंद्र सिंह के नेतृत्व में आईटीआई पुलिस की टीम ने जिस आक्रामकता और मुस्तैदी के साथ ओवरलोडिंग माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोला, वह न केवल काबिले-तारीफ है बल्कि पूरे जनपद के लिए एक मिसाल बन गया है। इन जांबाज अधिकारियों ने सड़कों पर उतरकर न केवल यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया, बल्कि दर्जनों की संख्या में नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले वाहनों पर ‘कानूनी हंटर’ चलाते हुए ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई की।

 

 

एसएसपी अजय गणपति के विजन को धरातल पर उतारते हुए उधम सिंह नगर पुलिस ने अब तक रिकॉर्ड 57 ओवरलोड वाहनों को सीज कर उन्हें सड़क से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी की सटीक रणनीति और अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह की फील्ड पर सक्रियता ने वाहन स्वामियों के बीच ऐसी बौखलाहट पैदा कर दी है कि अब ओवरलोडिंग करने वाले सुरक्षित रास्तों की तलाश में छिपे फिर रहे हैं। खाकी की यह मुस्तैदी महज एक ड्यूटी नहीं, बल्कि आमजन के जीवन की रक्षा का एक संकल्प है, जिसे आईटीआई थाना पुलिस पूरी शिद्दत से निभा रही है। कप्तान के इस नए दौर में सड़कों पर कानून का राज कायम है और यह स्पष्ट संदेश है कि यदि नियमों को रौंदा गया, तो खाकी का यह प्रहार और भी भीषण होगा।

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *