लायंस क्लब ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया

Advertisements

लायंस क्लब ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया

अज़हर मलिक 

 

Advertisements

काशीपुर लायंस क्लब काशीपुर सिटी जहां अपने सामाजिक सेवा कार्यों के लिए जानी जाती है वहीं क्लब द्वारा बीते दिवस बुधवार को क्षेत्र के साहित्यिक विधा से जुड़े गणमान्य लोगों का प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राघव कुमार झा ने किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्र मेहरोत्रा ने की। वहीं क्लब द्वारा आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम की चहुओर प्रशंसा हो रही है।

 

 

 

 

 

 

कुंडेश्वरी रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित समारोह में लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने शहर के अनेक साहित्यकार, कवि व शायरों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं सरस्वती वंदना कर किया। क्लब अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने लायंस क्लब की स्थापना व अब तक किये गये सेवा कार्यों को पेश कर साथ ही क्लब के उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी।

 

 

 

 

 

सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त़ विवेक राय ने लायंस क्लब की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रम के लिए प्रसन्नता जताई।

 

 

 

 

 

 

 

 

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार युसुफ अली ने साहित्यकारों के सम्मान को क्लब का एक महत्वपूर्ण कार्य बताया। समारोह में सम्मानित साहित्यकारों में गंगाराम विमलए डॉ0 यशपाल रावत, शरीफ भारती, इकबाल अदीब, नदीमुद्दीन एड., कैलाश चन्द्र यादव, डॉ पुनीता कुशवाहा, ममता मिश्रा, जेके कटियारएशेष कुमार सितारा, सुहानी अग्रवाल, ओम शरण आर्य चंचल, ज्ञानेंद्र सिंह, वेदप्रकाश विद्यार्थी, सुरेंद्र अग्रवाल, सोमपाल प्रजापति, मानक अग्रवाल, अंशिका जैनए डॉ राजेश विश्नोई, अनुश्री भारद्वाज नवीन बिष्ट, वीके मिश्रा, विनोद भगत आदि प्रमुख रहे। वहीं पिछले चालीस साल से राष्ट्रीय पर्वों पर नियमित रूप से प्रभात फेरी निकाल रहे विमल गुड़िया को भी क्लब ने राष्ट्र भक्ति़ के लिए सम्मानित किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

समारोह में राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापकों डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. सुभाष चन्द्र कुशवाहा, डॉ. नीरज कुमार शुक्ला, डॉ. आशा राणा, डॉ. किशोर चंद्र जोशी, डॉ. राघव कुमार झा, तथा डॉ संतोष कुमार पंत आदि को उनके शैक्षिक शोध लेखरन व उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब के क्लब के पीआरओ शैलेन्द्र मिश्रा, उपाध्यक्ष महेश वर्मा, सचिव हरिओम तोमर, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह, संजय राय, सुशील अग्रवाल, सतविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *