तीन बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता विवाहता 

Advertisements

तीन बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता विवाहता 

 

काशीपुर तीन बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई विवाहता का पुलिस अभी तक कोई पता नहीं लगा पाई है। जबकि बच्चों का पिता उनकी तलाश मे दर.दर भटकने को मजबूर है।

Advertisements

 

 

 

बता दें आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम नंदरामपुर निवासी महेंद्र पुत्र महिपाल बाजपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करता है। बीती 28 नवंबर 2022 को जब वह ड्यूटी पर गया था तो उसकी पत्नी सिन्टी 10 वर्षीय पुत्र आयुषए 8 वर्षीय यश व 5 वर्षीय पुत्री आरूषी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इस दौरान महेंद्र की पत्नी सिन्टी सोने.चांदी के जेवरात समेत घर में रखी 2500 रूपये की नकदी भी साथ में ले गई।

 

 

 

बाद में उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने उसके बैंक खाते से 48 हजार रूपये और निकाल लिये हैं। काफी तलाश के बाद भी जब पत्नी व बच्चों का कहीं कोई पता नहीं चला तो महेंद्र ने इसकी शिकायत बीती 21 दिसंबर 2022 को आईटीआई थाने में दर्ज कराई। 21 दिसंबर को आईटीआई थाना पुलिस द्वारा पत्नी व बच्चों की गुमशुदगी दर्ज की गई। इसके बाद से पीड़ित महेंद्र आईटीआई थाने के चक्कर लगा रहा है पंरतु अभी तक पुलिस द्वारा उसके पत्नी व बच्चों का पता न लगा पाने के कारण दर.दर भटकने को मजबूर हो रहा है।

 

 

 

 

 

 

वहीं महेंद्र ने शक जाहिर करते हुए बताया कि उसकी बीबी व बच्चों को पड़ोस में ही किराये पर रहने वाला एक व्यक्ति बहला.फुसलाकर भगा लग गया है। बताया कि वह थाने के चक्कर काट.काटकर थक गया है लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक उसके बीबी.बच्चों का पता नहीं लगा पाई है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *