काशीपुर में तेंदुए का खौ़फनाक आतंक, क्या वन विभाग पकड़ पाएगा इसे?
अज़हर मलिक
काशीपुर : जंगलों का खतरनाक शिकारी अब शहर की सड़कों पर! काशीपुर में एक तेंदुआ जो जंगलों के घने इलाकों में छिपा रहता था, अब अचानक शहर में नजर आने लगा है। इसकी हलचल से पूरे क्षेत्र में डर का माहौल है। यह तेंदुआ न केवल स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन चुका है, बल्कि वन विभाग के लिए भी एक बड़ा सिरदर्द बन गया है।
वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह समझदार शिकारी अब तक उनके जाल में नहीं फंसा। हर रात, वन विभाग की टीम तेंदुए का पीछा करती है, लेकिन वह हर बार चकमा देकर भाग जाता है। क्या यह सिर्फ एक तेंदुआ का खेल है, या फिर इसके पीछे कुछ और छुपा है?
स्थानीय लोग खौ़फ में जी रहे हैं, यह सोचकर कि कब तेंदुआ उनकी जान को खतरे में डाल दे। रात का समय अब हर किसी के लिए डरावना बन चुका है। लोग घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर रातें बिताने को मजबूर हैं।
क्या वन विभाग अपनी पूरी ताकत झोंकने के बावजूद इस तेंदुए को पकड़ने में सफल हो पाएगा? या फिर यह खौ़फनाक शिकारी अपने चतुराई से वन विभाग को हमेशा चकमा देता रहेगा? हर किसी की नजरें अब वन विभाग पर हैं, क्योंकि काशीपुर के दिलचस्प इस कहानी का अगला मोड़ क्या होगा, यह कोई नहीं जानता!