सो रहा प्रशासन सड़कों पर दौड़ रही है अनियंत्रित रफ्तार से दौड़ ओवरलोडेड वाहन
जसपुर काशीपुर हाईवे पर अनियंत्रित रफ्तार से दौड़ रहे हैं ओवरलोडेड वाहन दुर्घटनाओं को दे रहे हैं न्योता
अज़ीम खान
जसपुर : जिला उधम सिंह नगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर एवं क्षेत्रीय यातायात प्रशासन एक और जहां गैर कानूनी रूप से चल रहे वाहनों के संबंध में सख्ती से कार्रवाई कर रहा है वहीं क्षेत्र के अंदर अभी भी ओवरलोडेड वाहन यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं जसपुर काशीपुर हाईवे पर ओवरलोड वाहन अनियंत्रित रफ्तार से दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं और साथ ही प्रदूषण फैलाते हुए साफ नजर आ रहे हैं जिससे हाईवे पर एक और छोटे वाहनों को आने जाने में दिक्कतों का सामना तो करना पड़ ही रहा है और दूसरी ओर बड़ी दुर्घटनाओं को भी यह ओवरलोड वाहन न्योता देते दिखाई दे रहे हैं यातायात नियमों को ताक पर रखते हुए हैं पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे नियमों की अनदेखी कर यह वाहन अनियंत्रित रफ्तार से दौड़ रहे हैं ऐसे में उत्तरदायित्व किसका है पुलिस प्रशासन को और सिटी पेट्रोल यूनिटको और यातायात से संबंधित क्षेत्रीय वरिष्ठ अधिकारियों को इन ओवरलोडेड वाहनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था व एवं यातायात नियमों का पालन कराना सुनिश्चित किया जाना चाहिए एक और ट्रैक्टर ट्रॉली केवल कृषि कार्य हेतु ही उपयोग में लाए जाने के नियम पारित हैं किंतु ट्रैक्टर ट्रॉली को कुछ लोग कमर्शियल यूज़ में इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं और साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कानूनों की धज्जियां उड़ाते साफ नजर आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन पर सवाल उठने और संदेह के दायरे में होना लाजमी है।