काशीपुर की सड़कों के ‘रक्षक’: व्यवस्था को दुरुस्त करने निकले यातायात के तीन जांबाज योद्धा

Advertisements

काशीपुर की सड़कों के ‘रक्षक’: व्यवस्था को दुरुस्त करने निकले यातायात के तीन जांबाज योद्धा

अज़हर मलिक

काशीपुर की सड़कों पर बढ़ते यातायात के संकट और अव्यवस्था को जड़ से मिटाने के लिए अब विभाग के तीन मसीहाओं ने मोर्च संभाल लिया है। यातायात विभाग के TI नीरज कुमार, TSI अरुण कुमार और TSI रमेश कुमार की यह त्रिमूर्ति आज शहर की सड़कों पर अनुशासन का पर्याय बन चुकी है। जहाँ एक ओर शहर में गाड़ियों का दबाव बढ़ रहा है, वहीं ये तीन योद्धा अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कठोर अनुशासन से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के मंसूबों को नाकाम कर रहे हैं। इन अधिकारियों की सक्रियता का आलम यह है कि सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन हों या नियमों को ताक पर रखने वाले चालक, हर किसी पर इनकी पैनी नजर बनी हुई है।

Advertisements

TI नीरज कुमार के कुशल मार्गदर्शन में TSI अरुण कुमार और TSI रमेश कुमार की यह टीम दिन-रात धूप और धूल की परवाह किए बिना जनता की सुरक्षा के लिए डटी हुई है। इनका मुख्य उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि काशीपुर की सड़कों को सुरक्षित और जाम-मुक्त बनाना है। इन तीनों अधिकारियों की लगातार हो रही कड़ी कार्यवाही और प्रभावशाली कार्यशैली ने न केवल शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लौटाया है, बल्कि आम नागरिकों के मन में कानून के प्रति सम्मान भी पैदा किया है। वाकई, काशीपुर को ऐसे ही जांबाज और ईमानदार योद्धाओं की जरूरत थी जो व्यवस्था को सुधारने के लिए किसी भी चुनौती से टकराने का जज्बा रखते हों।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *