​बाबर खेड़ा की गलियों में सन्नाटा… और खाकी का अचानक ‘डेथ वारंट’: 22 साल के ‘नशे के सौदागर’ का खेल खत्म, बैग खुलते ही उड़े सबके होश!

Advertisements

बाबर खेड़ा की गलियों में सन्नाटा… और खाकी का अचानक ‘डेथ वारंट’: 22 साल के ‘नशे के सौदागर’ का खेल खत्म, बैग खुलते ही उड़े सबके होश!

अज़हर मलिक 

रात के घुप अंधेरे में बाबर खेड़ा गुरुद्वारे की शांत गलियों के बीच एक 22 साल का युवक तेज़ी से कदम बढ़ा रहा था, उसके हाथ में मौजूद भारी भरकम बैग किसी सामान्य सामान का नहीं बल्कि एक ऐसी ‘खतरनाक भट्ठी’ का सबूत था जो कानून की आंखों में धूल झोंककर तैयार की गई थी। सन्नाटे को चीरती हुई पुलिस की जीप जब पास रुकी, तो उस युवक के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। आसपास खड़े लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर इस साधारण से दिखने वाले लड़के ने ऐसा क्या गुनाह किया है कि खाकी ने उसे चारों तरफ से घेर लिया है। सस्पेंस तब खत्म हुआ जब बैग की ज़िप खुली और अंदर से निकलने वाली तीखी गंध ने साफ कर दिया कि ये कोई मुसाफिर नहीं, बल्कि मौत का सामान बांटने निकला एक सौदागर है।

उधम सिंह नगर की कुंडा पुलिस ने नशे के खिलाफ जारी अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ मुहिम के तहत एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। 28 फरवरी की इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने सटीक घेराबंदी करते हुए सचिन कुमार नाम के युवक को दबोचा, जिसके पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। एसएसपी के सख्त आदेशों के बाद कुंडा थाना प्रभारी के नेतृत्व में उप-निरीक्षक गणेश भट्ट और उनकी टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। महज 22 साल की उम्र में जुर्म की दुनिया में कदम रखने वाले इस आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत केस दर्ज कर उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। पुलिस की इस मुस्तैदी ने साफ संदेश दे दिया है कि गलियों के भीतर छिपकर जहर बेचने वालों की अब खैर नहीं।

Advertisements
Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *